
Corona Fraud: कोरोना फंड के तहत सरकार दे रही 5000 रुपये? जानिए क्या है पूरा सच
AajTak
कोरोना महामारी के दौर में ठगी के मामलों में तेजी आई है. साइबर ठगों ने कभी ऑक्सीजन सिलेंडर के नाम पर तो कभी किसी जरूरी दवा के नाम पर आम लोगों को चूना लगाया. अब इसी तरह का एक और नया मामला सामने आया है, जिसमें एक फॉर्म भरने पर कोरोना फंड से 5 हजार रुपये मिलने का झांसा दिया जा रहा है. सरकार ने ऐसे दावों को गलत बताते हुए लोगों को इनसे सावधान रहने को कहा है. पीआईबी फैक्टचेक ने एक ट्वीट कर बताया कि केंद्र सरकार के द्वारा कोरोना फंड के तहत 5 हजार रुपये नहीं दिए जा रहे हैं. ऐसे फर्जी संदेशों को फॉरवर्ड न करें. इस तरह की संदिग्ध वेबसाइट पर अपनी किसी भी तरह की निजी जानकारी साझा न करें.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.

Aaj 23 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 23 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, पंचमी तिथि शाम 18.38 बजे तक फिर षष्ठी तिथि, कृतिका नक्षत्र रात 20.49 बजे तक फिर रोहिणी नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- सुबह 07.53 बजे से सुबह 09.25 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.











