
Corona Cases Updates: केरल में थम नहीं रहा कोरोना का कहर, देशभर में 24 घंटे में 43,393 नए मरीज
AajTak
Coronavirus latest updates: पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना से 911 मरीजों की मौत हुई है. इसमें सबसे ज्यादा मौतें महाराष्ट्र में हुई हैं. गुरुवार को महाराष्ट्र में कोरोना से 439 मौतें और केरल में 142 मौतें दर्ज की गईं.
Coronavirus latest updates: देश में कोरोना के 43,393 नए मामले सामने आए हैं और 911 कोरोना मरीजों की मौत हुई है. इसमें से 5 राज्यों से ही 31,692 मामले सामने आए हैं, यानी कुल मामलों में सिर्फ 5 राज्यों से ही 73.03 फिसदी से ज्यादा कोरोना मामले दर्ज किए गए हैं. इन राज्यों में सबसे ऊपर केरल का नाम है जहां 31.74 फीसदी यानी 13,772 नए कोरोना मरीज मिले हैं. केरल के अलावा महाराष्ट्र, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और असम का नाम सबसे ज्यादा नए कोरोना मामलों वाले राज्यों में शामिल है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.











