
Corona Cases in India: देश में कोविड के 1.79 लाख से ज्यादा नए केस, 24 घंटों में 12.6 फीसदी का इजाफा
AajTak
भारत में कोरोना का ग्राफ लगातार बढ़ता ही जा रहा है. आज जारी हुए कोविड केस के नए आंकड़ों के अनुसार, देश में 24 घंटों में कोविड के 1 लाख 79 हजार 723 नए केस आए हैं. एक दिन पहले की तुलना में ये 12.6 फीसदी ज्यादा हैं. नए केस के बाद देश में एक्टिव केस की संख्या 7 लाख 23 हजार 619 है. 44,388 केस के साथ महाराष्ट्र सबसे ऊपर है, वहीं पश्चिम बंगाल दूसरे नंबर पर है जहां 24,287 केस आए हैं. दिल्ली में भी कोविड के नए केस का आंकड़ा कल 22,751 पहुंच गया. कर्नाटक में कल 12,000 नए केस दर्ज किए हैं. वहीं बता दें कि आज से कोरोना टीके की बूस्टर डोज लगाने की शुरुआत की जाएगी. देखें ये वीडियो.

मुंबई में अब तक 85 लोगों ने गंभीर बीमारी या दुर्घटना की स्थिति में पैसिव यूथेनेशिया के लिए अपनी सहमति जताई है. शिवसेना (यूबीटी) के बीएमसी समूह नेता अमेय घोले ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट के 24 जनवरी 2023 के निर्देशों के अनुसार स्थानीय निकायों के लिए ‘एडवांस मेडिकल डायरेक्टिव’ (AMD) या ‘लिविंग विल’ को स्वीकार करना, सुरक्षित रखना और प्रबंधित करना अनिवार्य है. लिविंग विल एक लिखित दस्तावेज होता है, जिसमें व्यक्ति पहले से यह तय करता है कि भविष्य में गंभीर स्थिति में वह किस तरह का इलाज लेना या न लेना चाहता है. इस पहल से लोगों में अपने चिकित्सा अधिकारों को लेकर जागरूकता बढ़ रही है.

वेस्ट एशिया में बढ़ते तनाव और अमेरिका-ईरान संघर्ष के असर ने कश्मीर के वसंत पर्यटन पर भी असर डालना शुरू कर दिया है. श्रीनगर के बादामवारी और ट्यूलिप गार्डन में फूल पूरी तरह खिले हुए हैं, लेकिन पर्यटकों की संख्या उम्मीद से कम नजर आ रही है. भू-राजनीतिक अस्थिरता और ऊर्जा संकट की आशंका के चलते कई पर्यटक अपनी यात्रा टाल रहे हैं, जिससे पर्यटन कारोबार को झटका लगा है. इससे कश्मीर में पर्यटन से जुड़े व्यवसाय को नुकसान पहुंचा है.

मणिपुर में सुरक्षाबलों का बड़ा एक्शन... उखरूल में 6 अवैध बंकर ध्वस्त, हिंसा रोकने के लिए बड़ी तैनाती
मणिपुर के उखरूल जिले में सुरक्षाबलों ने 6 अवैध बंकर ध्वस्त कर दिए हैं. लितान इलाके में कुकी और नागा समुदायों के बीच बढ़ते तनाव के बीच यह बड़ा एक्शन लिया गया है. क्या है पूरा मामला? जानने के लिए पढ़ें ये पूरी कहानी.










