
Corona Cases in India: कोरोना के केसों में आज 24 फीसदी का उछाल, एक्टिव मरीज 19 हजार के पार
AajTak
कोरोना के नए XE वैरिएंट के खतरे के बीच आज नए मामलों में 24 फीसदी का उछाल आया है. बुधवार को देश में कोरोना के 3,205 नए मामले दर्ज किए गए. ये मंगलवार की तुलना में 24.8 फीसदी अधिक हैं. इसके साथ ही देश में एक्टिव मरीज 19 हजार के पार हो गए हैं. वहीं, पिछले 24 घंटे में संक्रमण के चलते 31 लोगों की मौत हुई है.
Corona Cases in India: कोरोना के नए XE वैरिएंट के खतरे के बीच आज नए मामलों में 24 फीसदी का उछाल आया है. बुधवार को देश में कोरोना के 3,205 नए मामले दर्ज किए गए. ये मंगलवार की तुलना में 24.8 फीसदी अधिक हैं. इसके साथ ही देश में एक्टिव मरीज 19 हजार के पार हो गए हैं.
पिछले 24 घंटे में संक्रमण के चलते 31 लोगों की मौत हुई है. देश में अब तक 4 करोड़ 30 लाख 88 हजार 118 केस आ चुके हैं और 5 लाख 23 हजार 920 लोगों की मौत हुई है. भारत की रिकवरी दर अब 98.74 फीसदी हो गई है. पिछले 24 घंटों में कुल 2,802 मरीज ठीक हुए हैं. देश भर में कुल ठीक होने वालों की संख्या 4 करोड़ 25 लाख 44 हजार 689 हो गई है.
इन 5 राज्यों में आए सबसे ज्यादा केस
कोरोना संक्रमण के नए मामलों में 5 राज्य आगे हैं. 1,414 मामले दिल्ली. 505 मामले हरियाणा, 331 केस उत्तर प्रदेश, 296 मामले केरल और 182 मामले महाराष्ट्र में सामने आए हैं.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












