
Corona: चीन में आएगी कोरोना की सुनामी, जुलाई तक 16 लाख मौतों की आशंका
AajTak
Coronavirus in China: चीन में कोरोना की 'सुनामी' आने का अंदेशा जताया है. चीन की फूडान यूनिवर्सिटी की स्टडी में अनुमान लगाया गया है कि अगर कोविड प्रतिबंधों में ढील दी गई तो जुलाई तक 16 लाख मौतें हो सकती हैं.
Coronavirus in China: चीन में कोरोना का ओमिक्रॉन वैरिएंट तबाही मचा रहा है, लेकिन अब यहां 'सुनामी' आने का अंदेशा जताया गया है. चीन की फूडान यूनिवर्सिटी की स्टडी ने अनुमान लगाया है कि अगर चीन ने अपनी जीरो-कोविड पॉलिसी में ढील दी तो जुलाई तक 16 लाख से ज्यादा मौतें हो सकतीं हैं. फूडान यूनिवर्सिटी की स्टडी ऐसे समय आई है, जब विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने चीन से जीरो-कोविड पॉलिसी की बजाय संक्रमण रोकने के लिए कोई दूसरा तरीका अपनाने की बात कही है.
दिसंबर 2019 में चीन के वुहान में कोरोना संक्रमण का पहला मामला आया था. 2020 में जब दुनियाभर में कोरोना फैलना शुरू हुआ, तब चीन ने इसे अपने यहां काबू करने का दावा किया था. 2021 में भी जब डेल्टा वैरिएंट सामने आया था, तो चीन ने 14 दिन में ही इस पर काबू करने का दावा किया था. लेकिन अब ओमिक्रॉन वैरिएंट ने उसकी हालत खराब कर दी है. डेल्टा की तुलना में ओमिक्रॉन कई गुना ज्यादा संक्रामक है और यही वजह है कि इसे काबू करने में स्वास्थ्य अधिकारियों के पसीने छूट रहे हैं.
चीन में सबसे खराब हालात शंघाई में हैं. यहां 6 हफ्ते से सख्त लॉकडाउन लगा है. 25 करोड़ से ज्यादा लोग लॉकडाउन में रह रहे हैं. वहीं, पूरे चीन में 40 करोड़ से ज्यादा लोग ऐसे हैं जो किसी न किसी पाबंदी में गुजर-बसर कर रहे हैं.
ये भी पढ़ें-- ब्रिटेन में कोरोना के बाद अब Monkeypox वायरस का खतरा, कंफर्म केस मिला, जानवरों से इंसान में पहुंचा संक्रमण, जानिए कितना है खतरनाक
अंतिम संस्कार के लिए भी नहीं होगी जगह!
चीन में ओमिक्रॉन से जारी तबाही के बीच फूडान यूनिवर्सिटी की स्टडी ने चिंता और बढ़ा दी है. फूडान यूनिवर्सिटी का कहना है कि अगर जीरो-कोविड पॉलिसी में ढील दी गई तो जुलाई तक 16 लाख से ज्यादा मौतें हो सकतीं हैं. इतनी मौतें होती हैं तो वहां अंतिम संस्कार के लिए जगह कम पड़ सकती है.

कोलंबिया में एक विमान क्रैश हो गया, हादसे में मरने वालों की संख्या 66 हो गई है. कोलंबिया वायुसेना का विमान हरक्यूलिस सी-130 विमान रनवे से उड़ान भरते समय क्रैश कर गया. कोलंबियाई वायु सेना के विमान हादसे के बाद तुरंत बचावकर्मी मौके पर पहुंचे और अभियान शुरू किया. जानकारी के मुताबिक विमान में 125 लोग सवार थे.

ईरान के संसद अध्यक्ष मोहम्मद बघेर गलीबाफ ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा अमेरिका-ईरान वार्ता का दावा फर्जी बताया. उनका कहना है कि यह वित्तीय और तेल बाजार को प्रभावित करने और अमेरिका-इजरायल की रणनीतिक विफलताओं से ध्यान हटाने के लिए फैलाया गया. ईरान ने किसी भी वार्ता की पुष्टि से इनकार किया.











