
Corona की नई लहर की आशंका के बीच जानिए दिल्ली-मुंबई में कितने नए केस आए?
AajTak
Corona Cases in Delhi and Mumbai: ब्रिटेन और चीन में देखे गए कोरोना वायरस के नए वैरिएंट (डेल्टाक्रॉन) ने नई लहर की आशंका पैदा कर दी है. जानिए भारत में कोरोना मामलों के ताजा अपडेट...
दुनियाभर में एक बार फिर कोरोना वायरस की नई लहर को लेकर आशंका जताई जाने लगी है. भारत सरकार का स्वास्थ्य मंत्रालय भी मामलों की निगरानी कर रहा है. हालांकि, भारत में फिलहाल मामलों की संख्या पर लगाम लगी हुई है. गुरुवार के आंकड़ों की बात करें तो राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली में पिछले 24 घंटे के भीतर 148 नए मामले सामने आए हैं और एक संक्रमित की मौत हुई है.
स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली में पॉजिटिविटी दर 0.47 फीसदी दर्ज की गई. नए आंकड़ों के साथ ही राष्ट्रीय राजधानी में मामलों की संख्या बढ़कर 18 लाख 63 हजार 493 हो गई है और मरने वालों की संख्या 26 हजार 145 तक पहुंच चुकी है. यहां बुधवार को 31 हजार 823 COVID-19 टेस्ट किए गए थे. दिल्ली में बुधवार को पॉजिटिविटी रेट 0.39 प्रतिशत थी और एक मौत के साथ 144 मामले दर्ज किए थे. 5, 6, 10, 11, 13 और 14 मार्च को राजधानी में कोई मौत दर्ज नहीं की गई थी.
13 जनवरी को 28 हजार 867 के रिकॉर्ड उच्च स्तर को छूने के बाद दिल्ली में दैनिक मामलों की संख्या में गिरावट आई है. 14 जनवरी को पॉजिटिविटी रेट 30.6 फीसदी दर्ज की थी, जो महामारी की तीसरी लहर के दौरान सबसे अधिक थी.
ये भी पढ़ें:- चीन में Deltacron वैरिएंट के बढ़ते केस से भारत सरकार अलर्ट, एक्शन में स्वास्थ्य मंत्रालय
दिल्ली में COVID-19 के दैनिक मामलों में गिरावट के बीच पिछले कुछ हफ्तों में यहां होम आइसोलेशन के तहत मरीजों की संख्या में काफी गिरावट आई है. 1 फरवरी को होम आइसोलेशन में रहने वाले मरीजों की कुल संख्या 12,312 थी. गुरुवार यानी आज यह गिरकर 428 पर आ गई. आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, 15 मार्च को कंटेनमेंट जोन की संख्या भी घटकर 3,309 हो गई है.
मुंबई में 100 से भी कम केस

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.











