
Congress President Election: कांग्रेस वर्किंग कमेटी की आज बैठक, अध्यक्ष के चुनाव पर हो सकती है चर्चा
AajTak
कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव को लेकर आज वर्किंग कमेटी में चर्चा की जाएगी. इसको लेकर वर्किंग कमेटी की बैठक आज दोपहर साढ़े तीन बजे वर्चुअल मोड में आयोजित की जाएगी. हालांकि अब तक कांग्रेस अध्यक्ष के लिए अब तक कोई दावेदारी सामने नहीं आई है. पार्टी अध्यक्ष का पद 2019 से खाली चल रहा है. फिलहाल सोनिया गांधी पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष हैं.
कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव को लेकर आज वर्किंग कमेटी में चर्चा की जाएगी. इसको लेकर वर्किंग कमेटी की बैठक आज दोपहर साढ़े तीन बजे वर्चुअल मोड में आयोजित की जाएगी. पार्टी अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया 20 अगस्त से 21 सितंबर के बीच होनी है.
हालांकि अब तक कांग्रेस अध्यक्ष के लिए अब तक कोई दावेदारी सामने नहीं आई है. ऐसे में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने बीते मंगलवार को सीएम अशोक गहलोत से मुलाकात की थी. इस दौरान सोनिया गांधी ने गहलोत से कांग्रेस अध्यक्ष का पद संभालने का आग्रह किया. हालांकि, गहलोत ने कहा है कि वह इस बारे में नहीं जानते और उन्हें इस बारे में मीडिया से पता चला है. उन्होंने कहा कि पार्टी ने जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी है, वह उसे पूरा कर रहे हैं.
2019 से खाली है कांग्रेस अध्यक्ष का पद
कांग्रेस अध्यक्ष पद 2019 के बाद से खाली है, लेकिन उसके लिए पार्टी में टालमटोल होता रहा है. कई बार कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव के चुनाव के एक्सटेंशन किया जा चुका है और फिर से 20 सितंबर की तारीख तय की गई है. कांग्रेस नेताओं की मानें तो कांग्रेस अध्यक्ष के लिए तारीख को कुछ दिनों के लिए बढ़ाया जा सकता है, लेकिन चुनाव की तारीखों में एक और लंबा विस्तार होने की संभावना नहीं है.
राहुल अपने फैसले पर कायम
राहुल गांधी ने 2019 के लोकसभा चुनाव के बाद कांग्रेस के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था. एक बार निर्णय लेने के बाद पीछे नहीं हटने की अपनी विशिष्ट शैली पर राहुल गांधी कायम हैं. वो अपना रुख बदलने के लिए तैयार नहीं हैं. वह पहले ही भी कांग्रेस नेताओं को संकेत दे चुके हैं कि उन्हें किसी विशेष 'पद' में कोई दिलचस्पी नहीं है और वह पार्टी के लिए ऐसे काम करते रहेंगे.

खाड़ी देश में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा, जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शूरू कर दिया है. जिसने दुनिया भर के देशों की टेंशन बढ़ा दी है.

ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल के युद्ध का आज 21वां दिन है, और दोनों ओर के लगातार हमलों के बीच जिस सवाल का जवाब दुनिया जानना चाहती है. वो ये है कि इस युद्ध का धुरंधर कौन है? ईरान के सरेंडर की ख्वाहिश पाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की ओर से कई सरप्राइज मिले हैं. चाहे, वो खाड़ी देशों के अमेरिकी बेस पर ईरानी हमले हों, चाहे इजरायल और खाड़ी देशों के तेल-गैस के ठिकानों पर ईरान का पलटवार हो या अमेरिका के F-35 जैसे अत्याधुनिक विमानों को गंवाने से अमेरिका के लिए बढ़ रही युद्ध की कीमत हो.

राजधानी दिल्ली में मौसम का मिजाज बीते दो-तीन दिनों से बदला हुआ है और आज सुबह भी राजधानी दिल्ली में बारिश रुक-रुक कर हो रही है...सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए हुए हैं...ये बदलाव ऐसे समय पर आया है जब कुछ दिनों से गर्मी बढ़ने लगी थी और गर्मियों का मौसम आने वाला था..लेकिन वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से मौसम में हुए बदलाव ने नजारा बिल्कुल बदल दिया है

महाराष्ट्र में कथित काले जादू को लेकर विवाद बढ़ गया है. रोहित पवार ने अजित पवार के आवास के पास हुए कथित अनुष्ठानों की जांच मांगी. अमोल मिटकरी ने भी मामला उठाया और इसे नासिक के ज्योतिषी अशोककुमार खारत से जोड़ा. 28 जनवरी के विमान हादसे के बाद यह मुद्दा और गंभीर हो गया है. खारत दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार है.

जम्मू-कश्मीर में मौसम ने करवट बदल ली है और पहाड़ों पर जमकर बर्फबारी हो रही है. कश्मीर घाटी में जहां सैलानी बर्फबारी का लुत्फ उठा रहे हैं वहीं स्थानीय लोगों के लिए ठंड बढ़ने की वजह से कई दिक्कतें शुरू हो गई है. जम्मू-कश्मीर में बारिश और बर्फबारी का असर उत्तर भारत के मौसम पर भी पड़ा है और मैदानी हिस्सों में भी बारिश के बाद तापमान नीचे गिर गया है.

Kanhaiya Mittal Controversy: प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल एक बार फिर अपने तीखे तेवर और विवादों के कारण चर्चा में हैं. राजस्थान के अलवर में आयोजित एक भक्ति संध्या के दौरान साउंड ऑपरेटर से हुई उनकी भिड़ंत ने अब 'सोशल मीडिया वॉर' का रूप ले लिया है. गायक की इस 'अकड़' पर लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं.

दिल्ली के पालम इलाके में हुए भीषण अग्निकांड में एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत के बाद गुरुवार को शोक सभा के दौरान आम आदमी पार्टी और बीजेपी नेताओं के बीच कहासुनी शुरू हो गई और देखते ही देखते नौबत हाथापाई तक पहुंच गई. जिससे मौके पर तनाव फैल गया. इस झड़प में पूर्व AAP विधायक को भी चोट लगने की भी खबर है.






