
Congress Crisis: चन्नी ने ठुकराईं सिद्धू की शर्तें, जानें सीएम बनने के बाद चौथी बार क्यों आ रहे दिल्ली
AajTak
पंजाब में हर नेता के लिए अलग रास्ते तैयार हैं. कैप्टन नई पार्टी बना रहे हैं तो चन्नी सरकार चला रहे और सिद्धू नाराजगी की नई किताब पढ रहे हैं. यानि कांग्रेस के लिए पंजाब लगातार उलझता जा रहा है. पहले सिद्धू ने कैप्टन के खिलाफ मोर्चा खोला तो अब अमरिंदर ने भी मानो कसम खा ली है कि वो सिद्धू की सियासी राह में कांटे ही कांटे भर देंगे. पंजाब में चल रही उथल-पुथल के बीच पंजाब के सीएम आज चौथी बार दिल्ली आ रहे हैं. सीएम चन्नी आज पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे. इस मुलाकात में धान खरीद में देरी और करतारपुर कॉरिडोर में फिर से खोलने को लेकर भी बात होगी और इन सबके बीच हरीश रावत ने कैप्टन पर वो सब कह डाला जिससे वो दूर थे. ज्यादा जानकारी के लिए देखें वीडियो.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.











