
Coal smuggling case: TMC सांसद की पत्नी रुजीरा बनर्जी के खिलाफ वारंट, पूछताछ के लिए नहीं हुई थीं हाजिर
AajTak
पश्चिम बंगाल की CM ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) के भतीजे अभिषेक बनर्जी (Abhishek Banerjee) की पत्नी रुजीरा बनर्जी के खिलाफ जमानती वारंट जारी किया है. प्रवर्तन निदेशालय (Enforcement Directorate) की ओर से समन के बावजूद पूछताछ के लिए हाजिर नहीं होने पर उनके खिलाफ वारंट जारी किया गया है. ED कोयला तस्करी मामले में उनके खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग की जांच कर रहा है.
Coal smuggling case: तृणमूल कांग्रेस के सांसद अभिषेक बनर्जी की पत्नी रुजीरा बनर्जी के खिलाफ जमानती वारंट जारी किया गया है. दरअसल, कोयला तस्करी मामले की जांच में जुटी प्रवर्तन निदेशालय (ED) की ओर से कई समन जारी होने के बावजूद रुजीरा पूछताछ के लिए पेश नहीं हुईं जिसके बाद उनके खिलाफ जमानती वारंट जारी किया गया है.
इस मामले में जहां अभिषेक बनर्जी से ED दो बार पूछताछ कर चुकी है, वहीं उनकी पत्नी रुजीरा समन जारी होने के बावजूद अब तक एजेंसी के सामने पेश नहीं हुईं हैं. ED ने अभिषेक बनर्जी और उनकी पत्नी रुजीरा को 21 और 22 मार्च को अपने दिल्ली कार्यालय में पूछताछ के लिए पेश होने के लिए तलब किया था.
अभिषेक और रुजीरा बनर्जी ने ED के समन के खिलाफ पहले दिल्ली हाई कोर्ट का रुख किया था, लेकिन कोर्ट ने उन्हें कोई भी राहत देने से इनकार कर दिया था. अभिषेक ने मांग की थी कि ED को उनसे और उनकी पत्नी से कोलकाता में पूछताछ करनी चाहिए न कि दिल्ली में.
मार्च में अभिषेक से 8 घंटे हुई थी पूछताछ
बता दें कि मार्च में जांच एजेंसी के ऑफिस में अभिषेक बनर्जी पेश हुए थे. इस दौरान अधिकारियों ने उनसे आठ घंटे तक पूछताछ की थी. वहीं उनकी पत्नी ईडी ऑफिस नहीं पहुंची थीं. उनकी पत्नी को पहली बार पिछले साल सितंबर में समन जारी किया गया था. उस दौरान उन्होंने कहा था कि कोरोना महामारी के चलते उनका दिल्ली जाना उनके स्वास्थ्य के खतरनाक हो सकता है.
बता दें कि CBI ने अनूप माजी, ईस्टर्न कोलफील्ड लिमिटेड (ECL) और अन्य अज्ञात के खिलाफ दुर्गापुर-आसनसोल बेल्ट और बाद में झारखंड से अवैध रूप से कोयला निकालने के मामले में FIR दर्ज की. सूत्रों ने कहा कि इन सीमावर्ती इलाकों में सरकारी अधिकारियों और राजनेताओं की मदद से करोड़ों रुपये के अवैध कोयले की तस्करी की गई.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










