
CM हिमंता को फडणवीस का जवाब- सब जानते हैं भीमाशंकर ज्योतिर्लिंग महाराष्ट्र में
AajTak
भीमाशंकर ज्योतिर्लिंग को लेकर असम और महाराष्ट्र के बीच दावों की बहस छिड़ गई है. डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस की तरफ से साफ कहा गया है कि भीमाशंकर ज्योतिर्लिंग महाराष्ट्र में ही स्थित है और ये बात सब जानते हैं.
असम और महाराष्ट्र की राजनीति में इस समय भीमाशंकर ज्योतिर्लिंग ने सियासी भूलाच ला दिया है. इस एक ज्योतिर्लिंग के इतिहास पर दो राज्य दावा ठोंक रहे हैं. दोनों ही राज्य बीजेपी शासित हैं, ऐसे में विवाद ज्यादा बढ़ गया है. दावों का दौर जारी है, इतिहास के पन्ने भी टटोले जा रहे हैं. इस बहस के बीच महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने विवाद पर दो टूक जवाब दिया है. उनकी तरफ से जोर देकर कहा गया है कि ये सभी को पता है कि भीमाशंकर ज्योतिर्लिंग महाराष्ट्र में स्थित है.
एक ज्योतिर्लिंग, दो अलग दावे
देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि सभी इस बात को जानते हैं कि भीमाशंकर ज्योतिर्लिंग महाराष्ट्र में है और किसी के मन में इसे लेकर सवाल नहीं है. अगर मैं कल एक विज्ञापन दे दूं कि कामाख्या देवी मंदिर महाराष्ट्र में है तो क्या वो उससे महाराष्ट्र में आ जाएगा? ये रहेगा तो गुवाहटी में ही. जो लोग ऐसे मुद्दे उठा रहे हैं, उनके पास कोई दूसरा मुद्दा नहीं है. अब जानकारी के लिए बता दें कि ये सारा विवाद एक विज्ञापन से शुरू हुआ था जो असम सरकार ने हर बड़े अखबार में छपवा दिया था. उस विज्ञापन में महाशिवरात्रि के पर्व पर लोगों को भीमाशंकर ज्योतिर्लिंग के दर्शन के लिए बुलाया गया था. कहा गया था कि सभी श्रद्धालु असम आकर ज्योतिर्लिंग के दर्शन करें. उस एक विज्ञापन के बाद ही महाराष्ट्र की राजनीति में बवाल शुरू हो गया था. महा विकास अघाड़ी की तरफ से कड़ी प्रतिक्रिया दी गई. सुप्रिया सुले ने तो यहां तक कह दिया कि बीजेपी अब धार्मिक इतिहास को भी चुराने का काम करने लगी है.
सीएम हिमंता ने क्या कहा था?
इस पूरे विवाद पर असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिसवा सरमा ने कहा है कि भीमाशंकर ज्योतिर्लिंग का जन्म शिव पुराण के मुताबिक Kamrup Pradesh में हुआ है. पुराण में साफ-साफ लिखा है कि ज्योतिर्लिंग Kamrup में स्थित है. ये हमारा विश्वास है. महाराष्ट्र का अपना कोई विश्वास हो सकता है. भगवान शिव को लेकर कई दूसरी जगहों पर अलग विश्वास है.
अब इन दावों के बीच महाराष्ट्र के पुजारियों ने असम के इस कदम की निंदा की है. अखिल भारतीय तीर्थ पुरोहित महासभा ने एक जारी बयान में कहा है कि इतिहास को बदलने के लिए असम द्वारा ये सबकुछ किया जा रहा है.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.

भारत और बांग्लादेश के रिश्तों में सुधार के संकेत देते हुए दिल्ली स्थित बांग्लादेश हाई कमीशन ने भारतीय नागरिकों के लिए सभी वीजा सेवाएं फिर से शुरू कर दी हैं, जो करीब दो महीने से बंद थीं. यह कदम बांग्लादेश में तारिक रहमान के प्रधानमंत्री बनने के तुरंत बाद उठाया गया. भारत विरोधी छात्र नेता उस्मान हादी की हत्या और विरोध प्रदर्शनों के चलते दोनों देशों के संबंध तनावपूर्ण हो गए थे.

फिल्म स्टार रणवीर सिंह को अमेरिका के एक नंबर से दो बार धमकी मिली है. मुंबई क्राइम ब्रांच ने इस मामले की पुष्टि की है कि धमकी का ऑडियो नोट अमेरिकन नंबर से आया था. गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गे हैरी बॉक्सर द्वारा भेजी गई ये धमकी, जिसमें 10 करोड़ रुपए की फिरौती मांगी गई थी, दिशा पाटनी और अन्य सितारों को भी धमकी मिली है. इस खतरे के पीछे गैंगस्टर नेटवर्क का विस्तार अमेरिका में होना बताया जा रहा है. अनमोल बिश्नोई के खुलासे ने यह भी स्पष्ट किया कि लॉरेंस गैंग का मुख्यालय कनाडा से अमेरिका स्थानांतरित हो चुका है.

केरल के कन्नूर जिले में शुक्रवार को हुए दो बम धमाके से हड़कंप मच गया. पनूर के पास खुदाई के दौरान जमीन में दबा बम फटने से टिपर लॉरी चालक शमिथ लाल घायल हो गया. वहीं, मनोलिक्कावु मंदिर के प्रवेश द्वार के पास अज्ञात व्यक्ति ने सड़क पर बम फेंका. यह घटना मंदिर उत्सव के दौरान CPI(M) और RSS कार्यकर्ताओं के विवाद के बाद हुई.



