
CM योगी आदित्यनाथ की मां की हालत स्थिर, हाई BP की शिकायत पर हुई थीं ऋषिकेश AIIMS में भर्ती
AajTak
वरिष्ठ नागरिकों के लिए बनाए गए स्पेशल (जिरियाट्रिक वार्ड) में विभागाध्यक्ष प्रो. मीनाक्षी धर की देखरेख में सावित्री देवी की स्वास्थ्य संबंधित प्रारंभिक जांचे की गईं. एम्स अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक प्रो. संजीव कुमार मित्तल ने बताया कि अस्पताल में उनकी प्रारंभिक जांच में उच्च रक्तचाप की शिकायत मिली थी. इसके बाद उन्हें अन्य जरुरी परीक्षण के लिए भर्ती किया गया है.
उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता सावित्री देवी को मंगलवार को ऋषिकेश के एम्स अस्पताल में परिजनों द्वारा रुटीन चेकअप के लिए लाया गया था. उनकी उम्र करीब 85 साल है. वरिष्ठ नागरिकों के लिए बनाए गए स्पेशल (जिरियाट्रिक वार्ड) में विभागाध्यक्ष प्रो. मीनाक्षी धर की देखरेख में सावित्री देवी की स्वास्थ्य संबंधित प्रारंभिक जांचे की गईं.
एम्स अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक प्रो. संजीव कुमार मित्तल ने बताया कि अस्पताल में उनकी प्रारंभिक जांच में उच्च रक्तचाप की शिकायत मिली. इसके बाद उन्हें अन्य जरुरी परीक्षण के लिए भर्ती किया गया है. जहां उनकी विभिन्न जांचें और जरूरी उपचार चल रहा है.
यह भी पढ़ें- पटना जंक्शन के बाहर अफसर बन दिल्ली से आए शख्स से ठगी, 1 लाख रुपया ऐंठकर हुआ फरार
संस्थान के जन संपर्क अधिकारी संदीप कुमार सिंह ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि सावित्री देवी की हालत स्थिर है. साथ ही चिकित्सकों की टीम उनकी नियमित समय पर स्वास्थ्य जांच कर रही है.
दो साल पहले मां से मिले थे सीएम
सीएम योगी आदित्यनाथ दो साल पहले यानी साल 2022 में 3 से 5 मई तक उत्तराखंड के दौरे पर गए थे. इस दौरान वह 4 मई को पंचूर के पैतृक घर पर अपने छोटे भाई महेंद्र सिंह बिष्ट के बेटे के मुंडन कार्यक्रम में शामिल हुए थे. वहां अपने पैतृक गांव यमकेश्वर में उन्होंने अपनी मां से मुलाकात की थी.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












