
CM मान का जापान दौरा: 500 करोड़ के निवेश की डील पक्की, जापान की कंपनी ने वर्धमान स्पेशल स्टील्स के साथ किया करार
AajTak
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने जापान दौरे के तीसरे दिन राज्य के लिए ₹500 करोड़ के निवेश को मंजूरी दी. जापानी स्टील कंपनी आइची स्टील कॉरपोरेशन (टोयोटा की स्टील कंपनी) ने वर्धमान स्पेशल स्टील्स के साथ सहयोग बढ़ाने के लिए समझौते पर हस्ताक्षर किए. ये समझौता राज्य में औद्योगिक विकास को बढ़ावा देने और रोजगार के नए अवसर पैदा करने के लिए एक अहम कदम है.
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने अपने जापान दौरे के तीसरे दिन प्रदेश के लिए एक महत्वपूर्ण निवेश समझौता किया. जापान की प्रमुख स्टील कंपनी आइची (Aichi) स्टील कॉरपोरेशन ने पंजाब की स्टील कंपनी वर्धमान स्पेशल स्टील्स के साथ साझेदारी बढ़ाने का फैसला लिया है, जिसके तहत पंजाब में लगभग 500 करोड़ रुपये का निवेश किया जाएगा. इस अवसर पर सीएम मान की मौजूदगी में दोनों कंपनियों ने समझौते पर हस्ताक्षर किए. मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने इस अवसर को प्रदेश के लिए एक ऐतिहासिक दिन बताते हुए कहा कि टोयोटा की स्टील यूनिट के रूप में प्रसिद्ध आइची स्टील पहले से ही वर्धमान में 24.9% हिस्सेदारी रखती है, अब पंजाब में अपने औद्योगिक विस्तार को और मजबूत करेगी. उन्होंने कहा कि ये साझेदारी भारत-जापान औद्योगिक संबंधों को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगी.
'नए औद्योगिक क्रांति का युग की शुरुआत' उन्होंने कहा, 'जापानी स्टील दिग्गज कंपनी अब पंजाब में भविष्य की फैक्ट्री संचालन का अध्ययन करेगी और करीब 500 करोड़ रुपये के निवेश की संभावना तलाशेगी. आइची ग्रुप की तकनीक और वर्धमान ग्रुप की विशेषज्ञता मिलकर पंजाब में नई औद्योगिक क्रांति के नए युग की शुरुआत करेगी.
शिखर सम्मेलन का दिया न्योता सीएम ने इस साझेदारी को मजबूत करने के लिए पंजाब सरकार की ओर से पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया. उन्होंने मौजूदा जापानी निवेशकों को प्रदेश में विस्तार करने के लिए हरसंभव सहायता का भरोसा दिलाया और 13-15 मार्च 2026 को मोहाली में आयोजित होने वाले प्रगतिशील पंजाब निवेशक सम्मेलन में भाग लेने के लिए न्योता दिया.
भगवंत मान ने कहा कि पंजाब सरकार का लक्ष्य युवाओं के लिए नए रोजगार अवसर पैदा करना और निवेशकों के लिए एक सुगम एवं विश्वसनीय माहौल उपलब्ध कराना है. उन्होंने कहा, 'जापान की कई बड़ी कंपनियों ने पंजाब में अपना भरोसा जताया है जो जापानी निवेशकों का पंजाब में विश्वास और विकास के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाती है.'
BRAP रैंकिंग में पंजाब टॉप अचीवर उन्होंने ये भी बताया कि पंजाब ने भारत सरकार ने बिजनेस रिफॉर्म एक्शन प्लान (BRAP) 2024 रैंकिंग में पंजाब को एक 'टॉप अचीवर' के रूप में मान्यता दी है जो प्रदेश के कारोबार-अनुकूल माहौल का प्रमाण है.
उन्होंने ये भी कहा कि पंजाब ने अपने बुनियादी ढांचे को और मजबूत करते हुए औद्योगिक क्षमता का विस्तार कर चुका है और निवेश के नए रास्ते खोल चुका है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










