
CM बने रहेंगे या छोड़ देंगे गद्दी... थोड़ी ही देर में एकनाथ शिंदे की PC
AajTak
महाराष्ट्र का अगला सीएम कौन होगा? क्या एकनाथ शिंदे कुर्सी पर बने रहेंगे या फिर गद्दी छोड़ देंगे. इस बात का खुलासा आज हो सकता है. क्योंकि एकनाथ शिंदे थोड़ी देर में (3 बजे) प्रेस कांफ्रेंस करने वाले हैं. कयास लगाए जा रहे हैं कि महाराष्ट्र के सीएम पद को लेकर शिंदे कोई बड़ा ऐलान कर सकते हैं.
महाराष्ट्र का अगला सीएम कौन होगा? क्या एकनाथ शिंदे कुर्सी पर बने रहेंगे या फिर गद्दी छोड़ देंगे. इस बात का खुलासा आज हो सकता है. क्योंकि एकनाथ शिंदे थोड़ी देर में (3 बजे) प्रेस कांफ्रेंस करने वाले हैं. कयास लगाए जा रहे हैं कि महाराष्ट्र के सीएम पद को लेकर शिंदे कोई बड़ा ऐलान कर सकते हैं.
दरअसल, महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद से ही नए मुख्यमंत्री को लेकर खींचतान जारी है. चाहे एकनाथ शिंदे हों, देवेंद्र फडणवीस हों या फिर अजित पवार... तीनों के ही समर्थक अपने नेता को मुख्यमंत्री बनते देखना चाहते हैं. इसकी बानगी नतीजे वाले दिन भी देखने को मिली थी, जब तीनों नेताओं के समर्थकों ने खुलकर अपने लीडर को सीएम बनाने की मांग शुरू कर दी थी.
सीएम पद को लेकर कुछ देर पहले ही एकनाथ शिंदे की पार्टी शिवसेना के नेता नरेश म्हस्के का बयान आया. उन्होंने कहा कि सीएम पद को लेकर कोई कन्फ्यूजन नहीं है. सरकार दो दिनों में नहीं बनती है. प्रक्रिया चल रही है. जल्द ही सीएम के नाम का ऐलान हो जाएगा. महायुति के नेता फैसला कर लेंगे. हालांकि, हमने सीएम पद की मांग की है. जैसे बिहार में छोटी पार्टी को सीएम पद दिया गया है, वैसे ही हमने भी सीएम पद मांगा हैं.
शिवसेना के एक और नेता दीपक केसरकर ने इस मुद्दे पर बयान दिया है. दीपक केसरकर ने कहा,'सभी हमारे नेता हैं. हम सभी का सम्मान करते हैं. ये महायुति गुट है. हम विधानसभा चुनाव महायुति के फॉर्मूले से जीते हैं. चेहरा पीएम मोदी का है. मोदी के नाम पर मेंडेट आया है. वहीं, देवेंद्र फडणवीस ने कहा,'तीनों पक्ष मिलकर सरकार बनाएंगे.'

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












