
CM पुष्कर सिंह धामी ने वैश्विक निवेश सम्मेलन के उद्घाटन के लिए PM मोदी को किया आमंत्रित
AajTak
मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री से राज्य से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की. मुख्यमंत्री ने जमरानी बांध परियोजना को प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना में शामिल करने तथा इसके लिए 1730.21 करोड़. रुपये स्वीकृत करने के लिए प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त किया.
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 8 और 9 दिसंबर को देहरादून में होने वाले वैश्विक निवेश सम्मेलन का उद्घाटन करने के लिए शनिवार को पीएम नरेंद्र मोदी को आमंत्रित किया. मुख्यमंत्री ने सिल्कयारा सुरंग में फंसे श्रमिकों को सुरक्षित निकालने के लिए भी पीएम मोदी का आभार व्यक्त किया.
मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री से राज्य से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की. मुख्यमंत्री ने जमरानी बांध परियोजना को प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना में शामिल करने तथा इसके लिए 1730.21 करोड़. रुपये स्वीकृत करने के लिए प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त किया.
मुख्यमंत्री धामी ने जनपद पिथौरागढ में धौलीगंगा एवं गौरी गंगा नदियों पर विभिन्न प्रस्तावित जल विद्युत परियोजनाओं के विकास एवं निर्माण तथा अलकनंदा, भागीरथी एवं उसकी सहायक नदियों में 771 मेगावाट की कुल क्षमता की 11 परियोजनाओं के विकास एवं निर्माण की अनुमति देने का अनुरोध किया. CM ने नदियों एवं उसकी सहायक नदियों में विशेषज्ञ समिति-2 द्वारा अनुशंसित 10 परियोजनाओं, जिनकी कुल क्षमता 1352 मेगावाट है, उसके विकास एवं निर्माण की अनुमति देने का भी अनुरोध किया.
इसके साथ ही उन्होंने सोंग बांध पेयजल परियोजना के पूंजीगत व्यय के लिए 2460 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता और जौलीग्रांट हवाई अड्डे के उन्नयन के लिए विशेष वित्तीय सहायता के रूप में 3000 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता की मंजूरी का अनुरोध किया. मुख्यमंत्री ने ऋषिकुल आयुर्वेदिक कॉलेज परिसर, हरिद्वार में अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान की स्थापना करने तथा न्यूजीलैंड के सहयोग से चलाये जा रहे कीवी फिजिबिलिटी स्टडी में उत्तराखंड को भी शामिल करने का अनुरोध किया.
सीएम धामी ने प्रधानमंत्री से कुमाऊं में तीन सुरंग परियोजनाओं जोलिंगकोंग-बेदांग 05 किमी, सिपू-टोला 22 किमी और मिलम लापथल 30 किमी को मंजूरी देने और टनकपुर-बागेश्वर रेलवे योजना को राष्ट्रीय परियोजना के रूप में पूर्ण वित्तपोषित करने की मांग की.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












