
CM और दोनों डिप्टी सीएम के नाम लगभग तय, इन बड़े मंत्रालयों पर माथापच्ची... महाराष्ट्र में ऐसा बन रहा फॉर्मूला!
AajTak
शिवसेना के वरिष्ठ नेताओं का मानना है कि एकनाथ शिंदे को कुछ भारी-भरकम विभागों के साथ कैबिनेट का हिस्सा बनाया जाना चाहिए, जो महाराष्ट्र में पार्टी को और मजबूत करने के लिए फायदेमंद होगा. वहीं अजित पवार की नजर भी उपमुख्यमंत्री पद के साथ-साथ वित्त मंत्रालय पर भी है.
दिल्ली में आज शाम को महायुति के शीर्ष तीन नेताओं की केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ एक अहम बैठक होनी है. इस बैठक से पहले सूत्रों ने पुष्टि की है कि देवेंद्र फडणवीस का मुख्यमंत्री बनना तय है, जबकि एकनाथ शिंदे महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री बन सकते हैं.
महायुति की इस बैठक से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज संसद में केंद्रीय मंत्री और महाराष्ट्र भाजपा के सह-प्रभारी अश्विनी वैष्णव से मुलाकात की है. सूत्रों के अनुसार आज रात महायुति की बैठक में ही सरकार गठन का फॉर्मूला तय हो जाएगा.
शिंदे की नजर इन मंत्रालयों पर
एकनाथ शिंदे शहरी विकास और एमएसआरडीसी मंत्रालय अपने पास रखेंगे. इसके अलावा शिंदे राजस्व, कृषि, स्वास्थ्य, ग्रामीण विकास, उद्योग और सामाजिक न्याय जैसे महत्वपूर्ण विभागों की मांग करेंगे. इसके अलावा शिंदे केंद्र सरकार में एक कैबिनेट और एक राज्य मंत्री पद की मांग कर सकते हैं.
यह भी पढ़ें: शिंदे का सरेंडर, फडणवीस का CM बनना तय! पढ़ें- कैसे एकनाथ ने दूर की महायुति की मुश्किल
शिवसेना के वरिष्ठ नेताओं का मानना है कि एकनाथ शिंदे को कुछ भारी-भरकम विभागों के साथ कैबिनेट का हिस्सा बनाया जाना चाहिए, जो महाराष्ट्र में पार्टी को और मजबूत करने के लिए फायदेमंद होगा. पार्टी के वरिष्ठ नेताओं का मानना है कि सरकार में एकनाथ शिंदे की अनुपस्थिति से पार्टी विधायकों को सरकार में पर्याप्त हिस्सेदारी और फंड पाने के लिए संघर्ष करना पड़ सकता है.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












