
Class 10th Board exam Cancelled: 11वीं में एडमिशन के लिए होगा कॉमन एंट्रेंस एग्जाम, इस राज्य ने लिया फैसला
AajTak
Class 10th Board Exam Cancelled: राज्य ने उच्च न्यायालय को जानकारी दी कि 11वीं कक्षा में प्रमोशन पाने के लिए छात्रों के लिए एक वैकल्पिक CET (कॉमन एंट्रेंस टेस्ट) आयोजित किया जाएगा. सभी बोर्ड के छात्रों को प्रीमियर कॉलेजों में एडमिशन लेने के लिए प्रवेश परीक्षा में शामिल होने की अनुमति होगी.
Class 10th Board Exam Cancelled: कक्षा 10वीं की परीक्षा रद्द करने के महाराष्ट्र राज्य के फैसले को चुनौती देने वाली जनहित याचिका को गुरुवार (03 जून) को वापस ले लिया गया है. राज्य ने उच्च न्यायालय को जानकारी दी कि 11वीं कक्षा में प्रमोशन पाने के लिए छात्रों के लिए एक वैकल्पिक CET (कॉमन एंट्रेंस टेस्ट) आयोजित किया जाएगा. सभी बोर्ड के छात्रों को प्रीमियर कॉलेजों में एडमिशन लेने के लिए प्रवेश परीक्षा में शामिल होने की अनुमति होगी. मुख्य न्यायाधीश दीपांकर दत्ता और न्यायमूर्ति जी एस कुलकर्णी की खंडपीठ ने महामारी के कारण राज्य में कक्षा 10 (SSC) की बोर्ड परीक्षा रद्द करने के राज्य सरकार के 19 अप्रैल के फैसले को चुनौती देने वाली जनहित याचिका पर सुनवाई की. राज्य के CET आयोजित करने के निर्णय के बाद याचिका को वापस ले लिया गया. पुणे के एक प्रोफेसर धनंजय कुलकर्णी ने 10वीं की बोर्ड परीक्षा रद्द करने के राज्य सरकारों के फैसले को चुनौती देते हुए एक जनहित याचिका दायर की थी. गुरुवार को, महाराष्ट्र के महाधिवक्ता, आशुतोष कुंभकोनी ने अदालत को सूचित किया कि राज्य CET को एक विकल्प के रूप में प्रदान कर रहा है. ऐसे छात्र, जो आगे की पढ़ाई के लिए एक बेहतर कॉलेज में एडमिशन पाना चाहते हैं, वे CET में शामिल हो सकते हैं.
Aaj 24 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 24 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, षष्ठी तिथि 16.07 बजे तक फिर सप्तमी तिथि, रोहिणी नक्षत्र रात 19.04 बजे तक फिर मृगशिरा नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 15.31 बजे से शाम 17.03 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.

Guru Gochar 2026: 2 जून 2026 को गुरु ग्रह मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, जहां उन्हें उच्च का माना जाता है. ज्योतिष के अनुसार गुरु का यह गोचर कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है. मेष, मिथुन, कर्क, कन्या और मकर राशि के जातकों को करियर, धन और जीवन के अन्य क्षेत्रों में अच्छे अवसर मिलने के संकेत हैं.

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं और इस बार साइंस स्ट्रीम (Science Stream) में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है. रिजल्ट की खबर मिलते ही आदित्य के घर और स्कूल में जश्न का माहौल है. उनकी इस सफलता ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है.

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.









