
CJI चंद्रचूड़ को लेकर रामगोपाल यादव ने कहे थे अपशब्द, वकील हरीशंकर जैन ने की अवमानना कार्यवाही की मांग
AajTak
अयोध्या मामले के प्रमुख वकील हरीशंकर जैन ने समाजवादी पार्टी के नेता राम गोपाल यादव के खिलाफ अवमानना की कार्यवाही के लिए अटॉर्नी जनरल से सहमति मांगी है. सपा सांसद पर सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ के खिलाफ अपमानजनक भाषा का आरोप है.
समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और सांसद रामगोपाल यादव ने कुछ दिनों पहले चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में आपत्तिजनक बातें कही थी. अब उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग उठ रही है. अयोध्या मामले में हिंदू पक्ष के वकील रहे हरीशंकर जैन ने अटॉर्नी जनरल को इस बारे में एक चिट्ठी लिखी और सपा सांसद के खिलाफ अवमानना की कार्यवाही के लिए सहमति मांगी है.
वकील हरीशंकर जैन का कहना है कि न्यायपालिका की छवि बनाए रखना उनका कर्तव्य है ताकि देश के संवैधानिक ढांचे को कोई क्षति न पहुंचे. उन्होंने अपनी चिट्ठी में कहा है कि यह मामला सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़ के खिलाफ कथित अपमानजनक भाषा के इस्तेमाल से जुड़ा है.
यह भी पढ़ें: SP नेता रामगोपाल यादव ने CJI चंद्रचूड़ को कहे उपशब्द, विवाद बढ़ने पर मारी पलटी, देखें
सीजेआई के खिलाफ अभद्र भाषा का किया इस्तेमाल
हरीशंकर जैन का दावा है कि राम गोपाल यादव ने 21 अक्टूबर को मीडिया के साथ बातचीत में मुख्य न्यायाधीश के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया था, जिसका वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म "X" पर वायरल है.
कुछ लोगों ने सीजेआई की बात को गलत समझा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.











