
CHSE Odisha 12th Board Exam 2021: ओडिशा सरकार ने भी रद्द की बोर्ड परीक्षाएं, देखें डिटेल्स
AajTak
CHSE Odisha 12th Board Exam 2021 Cancelled: ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने कहा कि परीक्षाओं से ज्यादा जरूरी छात्रों का जीवन है, इसलिए परीक्षाएं रद्द करने का फैसला लिया जा रहा है. बोर्ड ने छात्रों के लिए मार्किंग स्कीम भी तय कर दी है.
CHSE Odisha 12th Board Exam 2021 Cancelled: केंद्र सरकार द्वारा कोरोना महामारी के चलते CBSE बोर्ड परीक्षाएं रद्द करने के बाद, अब ओड़िशा सरकार ने भी 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं रद्द करने की घोषणा कर दी है. बोर्ड परीक्षाओं के लिए रजिस्टर्ड राज्य के सभी छात्रों को बगैर परीक्षा के पास किया जाएगा. राज्य के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने शुक्रवार को Covid-19 संक्रमण की दूसरी लहर के खतरे को ध्यान में रखते हुए इस साल (CHSE) उच्च माध्यमिक शिक्षा परिषद, ओडिशा द्वारा आयोजित 12वीं बोर्ड परीक्षा को रद्द करने का आदेश दिया. उन्होंने कहा कि परीक्षाओं से ज्यादा जरूरी छात्रों का जीवन है, इसलिए परीक्षाएं रद्द करने का फैसला लिया जा रहा है. ओड़िशा उच्च माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा आर्ट्स, साइंस और कॉमर्स स्ट्रीम के लिए Odisha Plus 2 परीक्षाएं 18 मई से शुरू होने वाली थीं. बोर्ड ने छात्रों के लिए मार्किंग स्कीम भी तय कर दी है. पिछली परीक्षाओं के नंबरों के आधार पर छात्रों को पास किया जाएगा. बोर्ड की तरफ से एग्जाम के रिजल्ट 30 जून तक जारी किए जाने का लक्ष्य रखा गया है.
आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.

Aaj 23 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 23 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, पंचमी तिथि शाम 18.38 बजे तक फिर षष्ठी तिथि, कृतिका नक्षत्र रात 20.49 बजे तक फिर रोहिणी नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- सुबह 07.53 बजे से सुबह 09.25 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.











