
Chhoti Diwali 2025: 19 या 20 अक्टूबर, कब है नरक चतुर्दशी? जानें सही तिथि, शुभ मुहूर्त और महत्व
AajTak
Choti Diwali 2025: हर वर्ष दिवाली से एक दिन पहले कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर छोटी दिवाली मनाई जाती है, जिसे काली चौदस, रूप चौदस और नरक चतुर्दशी के नाम से जाना जाता है. इस साल यह त्योहार 19 अक्टबूर को मनाया जाएगा.
Chhoti Diwali 2025: हिंदू धर्म में दिवाली को सबसे प्रमुख और शुभ त्योहारों में गिना जाता है. यह पर्व अंधकार पर प्रकाश, अज्ञान पर ज्ञान और बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है. इस दिन लोग अपने घरों को रंग-बिरंगी लाइटों, जगमगाते दीपों और खूबसूरत फूलों से सजाते हैं, ताकि घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह हो. साथ ही घर में मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की नई मूर्तियां स्थापित कर उनकी पूजा-अर्चना करते हैं.
दिवाली से एक दिन पहले मनाई जाने वाली छोटी दिवाली या काली चौदस, जिसे कुछ जगहों पर रूप चौदस और नरक चतुर्दशी के रूप में भी जाना जाता है, एक विशेष महत्व रखती है. इस दिन आयु के देवता यमराज की आराधना की जाती है. माना जाता है कि यमराज की पूजा से सौन्दर्य और दीर्घायु का वरदान मिलता है.
नरक चतुर्दशी 2025 तिथि
द्रिक पंचांग के अनुसार, नरक चतुर्दशी कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को आती है. इस साल चतुर्दशी तिथि की शुरुआत 19 अक्टूबर को दोपहर 1 बजकर 51 मिनट पर होगी और इसका समापन 20 अक्टूबर को दोपहर 3 बजकर 44 मिनट पर होगा. ऐसे में इस साल 19 अक्टूबर, रविवार को छोटी दिवाली मनाई जाएगी. वहीं, 20 अक्टूबर 2025 को दिवाली का पर्व मनाया जाएगा. छोटी दिवाली के दिन पूजा-अर्चना का शुभ मुहूर्त भी विशेष महत्व रखता है. 19 अक्टूबर को रात 11 बजकर 41 मिनट से लेकर देर रात 12 बजकर 31 मिनट तक शुभ मुहूर्त रहेगा.
क्यों मनाई जाती है नरक चतुर्दशी?
पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन भगवान श्री कृष्ण ने नरकासुर का वध किया था. श्रीकृष्ण ने सत्यभामा की मदद से नरकासुर वध करके देवताओं और संतों को उसके आतंक से मुक्ति दिलाई थी. यह विजय कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को हुई थी. इसी की खुशी में लोगों ने अपने घरों में दीपक जलाए और त्योहार मनाने की परंपरा शुरू हुई. इसलिए इस तिथि को नरक चतुर्दशी या छोटी दीवाली के रूप में मनाया जाता है.

Aaj 24 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 24 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, षष्ठी तिथि 16.07 बजे तक फिर सप्तमी तिथि, रोहिणी नक्षत्र रात 19.04 बजे तक फिर मृगशिरा नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 15.31 बजे से शाम 17.03 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.

Guru Gochar 2026: 2 जून 2026 को गुरु ग्रह मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, जहां उन्हें उच्च का माना जाता है. ज्योतिष के अनुसार गुरु का यह गोचर कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है. मेष, मिथुन, कर्क, कन्या और मकर राशि के जातकों को करियर, धन और जीवन के अन्य क्षेत्रों में अच्छे अवसर मिलने के संकेत हैं.

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं और इस बार साइंस स्ट्रीम (Science Stream) में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है. रिजल्ट की खबर मिलते ही आदित्य के घर और स्कूल में जश्न का माहौल है. उनकी इस सफलता ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है.

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.









