
Chhattisgarh: रिश्तेदार की नाबालिग बेटी से रेप का दोषी पैरोल पर आया बाहर, फिर अपनी बेटी और भतीजी से की हैवानियत
AajTak
छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले में एक शख्स को रिश्तेदार की नाबालिग बेटी के साथ रेप करने के मामले में उम्रकैद की सजा सुनाई गई थी. जब वो पैरोल पर बाहर आया तो उसने अपनी बेटी और भतीजी के साथ फिर रेप किया और फिर फरार हो गया है. पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया है.
छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले में रेप के दोषी और पैरोल पर जेल से बाहर आए एक व्यक्ति ने अपनी ही बेटी और भतीजी के साथ कथित तौर पर बलात्कार किया. उसने अपनी बेटी को धमकी दी अगर उसने इस बारे में किसी को बताया को वो उसकी जान ले लेगा. जब इस मामले में शिकायत परिवार ने पुलिस से की तो आरोपी फरार हो गया. उसे 26 अक्टूबर की रात को गिरफ्तार कर लिया गया.
पुलिस ने मंगलवार को बताया कि अपनी ही करीबी नाबालिग रिश्तेदार के साथ बलात्कार के मामले में दोषी पाए गए शख्स को उम्रकैद की सजा मिली थी. वो हाल ही में जमानत पर बाहर आया था. उस व्यक्ति ने 19 अक्टूबर की रात अपनी 11 साल की बेटी के साथ एक कमरे में रेप किया. उसके दो दिन बाद वो उसे लेकर लकड़ी इकट्ठा करने के बहाने जंगल में लेकर गया और फिर उसके साथ रेप किया. इसको लेकर परिवार के लोगों ने बैकुंठपुर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई थी. उन्होंने बताया कि आरोपी ने इस भयानक घटना के बारे में किसी को बताने पर उनकी बेटी को जान से मारने की धमकी भी दी.
बेटी के बाद भतीजी से भी किया रेप
न्यूज एजेंसी के मुताबिक, अपनी बेटी के साथ रेप करने के बाद आरोपी 21 अक्टूबर की शाम को अपनी नाबालिग भतीजी के घर गया. अधिकारी ने बताया कि घर में अकेला पाकर वह लड़की को जबरन भुकभुकी इलाके के एक जंगल में ले गया और उसका यौन उत्पीड़न किया. 12 साल की पीड़िता ने 22 अक्टूबर को अपनी मां के साथ बैकुंठपुर थाने जाकर अपने चाचा के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई. अधिकारी ने बताया कि शिकायतों के आधार पर आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (POCSO) अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत दो अलग-अलग मामले दर्ज किए गए.
फोन का भी इस्तेमाल नहीं करता था आरोपी
पुलिस ने बताया कि आरोपी के पास मोबाइल फोन नहीं था, इसलिए उसका पता लगाना मुश्किल था. हालांकि पुलिस को उसके ठिकाने के बारे में तब सुराग मिला जब उसने कुछ कॉल करने के लिए किसी अन्य व्यक्ति के मोबाइल फोन का इस्तेमाल किया. साइबर सेल से इनपुट और स्थानीय निवासियों से प्राप्त जानकारी के आधार पर एक पुलिस टीम ने कोरबा जिले के बंघो पुलिस थाना क्षेत्र के तहत बुरानी झरिया और अम टिकरा इलाकों में छापेमारी की और 26 अक्टूबर को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.

भारत और बांग्लादेश के रिश्तों में सुधार के संकेत देते हुए दिल्ली स्थित बांग्लादेश हाई कमीशन ने भारतीय नागरिकों के लिए सभी वीजा सेवाएं फिर से शुरू कर दी हैं, जो करीब दो महीने से बंद थीं. यह कदम बांग्लादेश में तारिक रहमान के प्रधानमंत्री बनने के तुरंत बाद उठाया गया. भारत विरोधी छात्र नेता उस्मान हादी की हत्या और विरोध प्रदर्शनों के चलते दोनों देशों के संबंध तनावपूर्ण हो गए थे.

फिल्म स्टार रणवीर सिंह को अमेरिका के एक नंबर से दो बार धमकी मिली है. मुंबई क्राइम ब्रांच ने इस मामले की पुष्टि की है कि धमकी का ऑडियो नोट अमेरिकन नंबर से आया था. गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गे हैरी बॉक्सर द्वारा भेजी गई ये धमकी, जिसमें 10 करोड़ रुपए की फिरौती मांगी गई थी, दिशा पाटनी और अन्य सितारों को भी धमकी मिली है. इस खतरे के पीछे गैंगस्टर नेटवर्क का विस्तार अमेरिका में होना बताया जा रहा है. अनमोल बिश्नोई के खुलासे ने यह भी स्पष्ट किया कि लॉरेंस गैंग का मुख्यालय कनाडा से अमेरिका स्थानांतरित हो चुका है.

केरल के कन्नूर जिले में शुक्रवार को हुए दो बम धमाके से हड़कंप मच गया. पनूर के पास खुदाई के दौरान जमीन में दबा बम फटने से टिपर लॉरी चालक शमिथ लाल घायल हो गया. वहीं, मनोलिक्कावु मंदिर के प्रवेश द्वार के पास अज्ञात व्यक्ति ने सड़क पर बम फेंका. यह घटना मंदिर उत्सव के दौरान CPI(M) और RSS कार्यकर्ताओं के विवाद के बाद हुई.

जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने आतंकवाद को लेकर महत्वपूर्ण बयान दिया है. उन्होंने कहा कि आतंकवाद को सहना नहीं होगा और आतंकवाद से जुड़े हर व्यक्ति को कड़ी सजा मिलेगी. जो लोग देश के भविष्य को नुकसान पहुंचाने की साजिश रचेंगे, उन्हें मिट्टी में मिलाया जाएगा. मनोज सिन्हा ने स्पष्ट किया कि देशद्रोही और आतंकवादी सात पीढ़ियों तक अपनी सजा याद रखेंगे.

भारतीय यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब ने कहा है कि जिस देश का सिस्टम और खुद प्रधानमंत्री ही कॉम्प्रामाइज्ड हो चुके हों, उसके खिलाफ आवाज उठाने का मंच आखिर बचता ही कौन-सा है? उन्होंने कहा कि हम महात्मा गांधी के दिखाए रास्ता पर अगर चलना जानते हैं, तो सरदार भगत सिंह के दिखाए रास्ते पर भी चलना जानते है.

हैदराबाद के अमीरपेट इलाके में स्थित एक कोचिंग सेंटर में लगी आग से इलाके में भय फैल गया. यह आग मैत्रीवनम के नीलगिरी ब्लॉक भवन की चौथी मंजिल पर लगी थी, जहां छात्रों को पढ़ाया जाता था. तत्काल आग बुझाने वाली टीम ने मौके पर पहुंचकर आग को नियंत्रित किया और छात्रों तथा लोगों को सुरक्षित निकाला. घटना से परिसर में अफरा-तफरी मच गई, जिससे आसपास के लोग चिंतित हो गए।.



