
Chhattisgarh: राजनांदगांव में भीषण सड़क हादसा, उज्जैन के 6 दोस्तों की मौत, 1 गंभीर घायल
AajTak
छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में चिरचारी चौराहे के पास सुबह एक भीषण सड़क हादसा हुआ. कार और ट्रक की टक्कर में उज्जैन के रहने वाले 6 दोस्तों की मौके पर मौत हो गई, जबकि चालक गंभीर रूप से घायल है. सभी ओडिशा के जगन्नाथपुरी घूमने जा रहे थे. हादसे के बाद पुलिस जांच में जुटी है.
छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें उज्जैन के 6 दोस्तों की मौत हो गई और एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है. हादसा बागनदी थाना क्षेत्र के अंतर्गत चिरचारी नेशनल हाईवे चौराहे के पास हुआ.
मिली जानकारी के अनुसार, कार में 7 लोग सवार थे, जो नागपुर से राजनांदगांव की ओर जा रहे थे. सभी दोस्त ओडिशा के जगन्नाथपुरी घूमने के लिए निकले थे. कार मध्य प्रदेश की थी और उज्जैन के निवासी इसमें सवार थे.
सड़क हादसे में 6 दोस्तों की मौत
बताया जा रहा है कि कार चालक को झपकी आने से वाहन अनियंत्रित हो गया और सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गया. इस टक्कर में 6 युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चालक गंभीर रूप से घायल है और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
घटना सुबह के समय की है, जब ट्रैफिक अपेक्षाकृत कम था. हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा. गंभीर रूप से घायल चालक का इलाज जारी है.
ड्राइवर को झपकी आपने से हुआ हादसा

खाड़ी देश में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा, जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शूरू कर दिया है. जिसने दुनिया भर के देशों की टेंशन बढ़ा दी है.

ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल के युद्ध का आज 21वां दिन है, और दोनों ओर के लगातार हमलों के बीच जिस सवाल का जवाब दुनिया जानना चाहती है. वो ये है कि इस युद्ध का धुरंधर कौन है? ईरान के सरेंडर की ख्वाहिश पाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की ओर से कई सरप्राइज मिले हैं. चाहे, वो खाड़ी देशों के अमेरिकी बेस पर ईरानी हमले हों, चाहे इजरायल और खाड़ी देशों के तेल-गैस के ठिकानों पर ईरान का पलटवार हो या अमेरिका के F-35 जैसे अत्याधुनिक विमानों को गंवाने से अमेरिका के लिए बढ़ रही युद्ध की कीमत हो.

राजधानी दिल्ली में मौसम का मिजाज बीते दो-तीन दिनों से बदला हुआ है और आज सुबह भी राजधानी दिल्ली में बारिश रुक-रुक कर हो रही है...सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए हुए हैं...ये बदलाव ऐसे समय पर आया है जब कुछ दिनों से गर्मी बढ़ने लगी थी और गर्मियों का मौसम आने वाला था..लेकिन वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से मौसम में हुए बदलाव ने नजारा बिल्कुल बदल दिया है

महाराष्ट्र में कथित काले जादू को लेकर विवाद बढ़ गया है. रोहित पवार ने अजित पवार के आवास के पास हुए कथित अनुष्ठानों की जांच मांगी. अमोल मिटकरी ने भी मामला उठाया और इसे नासिक के ज्योतिषी अशोककुमार खारत से जोड़ा. 28 जनवरी के विमान हादसे के बाद यह मुद्दा और गंभीर हो गया है. खारत दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार है.

जम्मू-कश्मीर में मौसम ने करवट बदल ली है और पहाड़ों पर जमकर बर्फबारी हो रही है. कश्मीर घाटी में जहां सैलानी बर्फबारी का लुत्फ उठा रहे हैं वहीं स्थानीय लोगों के लिए ठंड बढ़ने की वजह से कई दिक्कतें शुरू हो गई है. जम्मू-कश्मीर में बारिश और बर्फबारी का असर उत्तर भारत के मौसम पर भी पड़ा है और मैदानी हिस्सों में भी बारिश के बाद तापमान नीचे गिर गया है.

Kanhaiya Mittal Controversy: प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल एक बार फिर अपने तीखे तेवर और विवादों के कारण चर्चा में हैं. राजस्थान के अलवर में आयोजित एक भक्ति संध्या के दौरान साउंड ऑपरेटर से हुई उनकी भिड़ंत ने अब 'सोशल मीडिया वॉर' का रूप ले लिया है. गायक की इस 'अकड़' पर लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं.

दिल्ली के पालम इलाके में हुए भीषण अग्निकांड में एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत के बाद गुरुवार को शोक सभा के दौरान आम आदमी पार्टी और बीजेपी नेताओं के बीच कहासुनी शुरू हो गई और देखते ही देखते नौबत हाथापाई तक पहुंच गई. जिससे मौके पर तनाव फैल गया. इस झड़प में पूर्व AAP विधायक को भी चोट लगने की भी खबर है.






