
Chhattisgarh: पिकनिक के दौरान हुआ बड़ा हादसा, 3 लोगों की वाटरफॉल में डूबने से मौत
AajTak
मध्यप्रदेश के सिंगरौली से पिकनिक के लिए रामदाह जलप्रपात में डूबने से दो परिवारों के तीन लोगों की मौत हो गई. करीब 12 लोग लोग पिकनिक मनाने के लिए आए हुए थे. जिनमें से चार को बचा लिया गया है. मृतकों के शव भी बरामद कर लिए गए हैं.
छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले स्थित रमदहा जलप्रपात में नहाते समय रविवार दोपहर अचानक से 7 लोग गहरे पानी में डूबे गए. इस हादसे में एक महिला को सकुशल बचा लिया गया, लेकिन तीन लोगों की जान चली गई. वहीं, अभी भी तीन लोग लापता हैं. सभी लोग एमपी के सिंगरौली के रहने वाले थे, जो कि पिकनिक के लिए आए हुए थे. ये इलाका छत्तीसगढ़-मध्यप्रदेश की सीमा से लगा हुआ है.
दरअसल, मध्यप्रदेश के सिंगरौली जिले के रहने वाले दो परिवारों के 14 लोग पिकनिक मनाने के लिए रविवार के दिन सरगुजा विकासखण्ंड के भरतपुर के रमदहा वाटरफॉल पर आए हुए थे. सभी लोग वाटरफॉल में नहाने उतरे थे. इस दौरान लोग 7 लोग देखते ही देखते गहरे पानी में डूबने लगे. लोगों के चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास मौजूद लोगों ने एक महिला को पानी से बाहर निकाला. लेकिन बाकी के 6 लोग पानी में डूब गए.
घटना की सूचना के बाद एसडीआरएफ और छत्तीसगढ़ पुलिस रामदाह वाटरफॉल पहुंची. एसडीआरएफ टीम की सर्चिंग के दौरान 3 शवों को बरामद किया गया है, वहीं 3 लोगों की तलाश अभी भी की जा रही है. जिस महिला को वाटरफॉल से बचाया गया है, उसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है.
इस घटना पर सिंगरौली अतरिक्त पुलिस अधीक्षक शिव कुमार वर्मा का कहना है कि सिंगरौली जिले के थाना नवानगर अंतर्गत माजन एवं चैकी जयंत क्षेत्र के रहने वाले दो परिवार के 14 लोग छत्तीसगढ़ के जिला कोरिया के रमदहा वाटरफॉल गए हुए थे. जहां पानी में डूबने से 6 लोगों के डूबने की जानकारी सामने आई है. जिनमें से तीन के शव बरामद किए गए हैं और 3 लापता लोगों की तलाश अभी भी जारी है.
तीन की मिली बॉडी
वाटरफॉल में डूबे रिऋभ सिंह (24) पुत्र अनिल सिंह निवासी माजन मोड़, रत्नेश सिंह (26) पुत्र योगेंद्र सिंह निवासी जयंत कॉलोनी, हिमांशु सिंह (18) पुत्र कमलेश सिंह निवासी निगाही कॉलोनी की डेड बॉडी रिकवर की गई है. सभी मृतक सिंगरौली के रहने वाले हैं. वहीं, श्वेता सिंह (22), श्रद्धा सिंह (14), अभय सिंह ( 22), सुरेखा सिंह (22) सकुशल बच गए हैं.

खाड़ी देश में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा, जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शूरू कर दिया है. जिसने दुनिया भर के देशों की टेंशन बढ़ा दी है.

ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल के युद्ध का आज 21वां दिन है, और दोनों ओर के लगातार हमलों के बीच जिस सवाल का जवाब दुनिया जानना चाहती है. वो ये है कि इस युद्ध का धुरंधर कौन है? ईरान के सरेंडर की ख्वाहिश पाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की ओर से कई सरप्राइज मिले हैं. चाहे, वो खाड़ी देशों के अमेरिकी बेस पर ईरानी हमले हों, चाहे इजरायल और खाड़ी देशों के तेल-गैस के ठिकानों पर ईरान का पलटवार हो या अमेरिका के F-35 जैसे अत्याधुनिक विमानों को गंवाने से अमेरिका के लिए बढ़ रही युद्ध की कीमत हो.

राजधानी दिल्ली में मौसम का मिजाज बीते दो-तीन दिनों से बदला हुआ है और आज सुबह भी राजधानी दिल्ली में बारिश रुक-रुक कर हो रही है...सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए हुए हैं...ये बदलाव ऐसे समय पर आया है जब कुछ दिनों से गर्मी बढ़ने लगी थी और गर्मियों का मौसम आने वाला था..लेकिन वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से मौसम में हुए बदलाव ने नजारा बिल्कुल बदल दिया है

महाराष्ट्र में कथित काले जादू को लेकर विवाद बढ़ गया है. रोहित पवार ने अजित पवार के आवास के पास हुए कथित अनुष्ठानों की जांच मांगी. अमोल मिटकरी ने भी मामला उठाया और इसे नासिक के ज्योतिषी अशोककुमार खारत से जोड़ा. 28 जनवरी के विमान हादसे के बाद यह मुद्दा और गंभीर हो गया है. खारत दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार है.

जम्मू-कश्मीर में मौसम ने करवट बदल ली है और पहाड़ों पर जमकर बर्फबारी हो रही है. कश्मीर घाटी में जहां सैलानी बर्फबारी का लुत्फ उठा रहे हैं वहीं स्थानीय लोगों के लिए ठंड बढ़ने की वजह से कई दिक्कतें शुरू हो गई है. जम्मू-कश्मीर में बारिश और बर्फबारी का असर उत्तर भारत के मौसम पर भी पड़ा है और मैदानी हिस्सों में भी बारिश के बाद तापमान नीचे गिर गया है.

Kanhaiya Mittal Controversy: प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल एक बार फिर अपने तीखे तेवर और विवादों के कारण चर्चा में हैं. राजस्थान के अलवर में आयोजित एक भक्ति संध्या के दौरान साउंड ऑपरेटर से हुई उनकी भिड़ंत ने अब 'सोशल मीडिया वॉर' का रूप ले लिया है. गायक की इस 'अकड़' पर लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं.

दिल्ली के पालम इलाके में हुए भीषण अग्निकांड में एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत के बाद गुरुवार को शोक सभा के दौरान आम आदमी पार्टी और बीजेपी नेताओं के बीच कहासुनी शुरू हो गई और देखते ही देखते नौबत हाथापाई तक पहुंच गई. जिससे मौके पर तनाव फैल गया. इस झड़प में पूर्व AAP विधायक को भी चोट लगने की भी खबर है.






