
Chhattisgarh: पत्नी ने शारीरिक संबंध बनाने से किया इनकार, नशे में पति ने कर दी हत्या
AajTak
सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में हुई महिला की हत्या के मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने घटना का खुलासा करते हुए बताया कि आरोपी पति ने शराब के नशे में जबरन पत्नी का मुंह दबाकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए थे. इसके कारण दम घुटने से महिला की मौत हो गई थी.
छत्तीसगढ़ के सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में हैरान कर देने वाली घटना हुई. यहां पत्नी ने शारीरिक संबंध बनाने से इनकार किया, तो पति ने उसके साथ जबरदस्ती की. पुलिस ने बताया कि पति ने पहले पत्नी के सिर पर लोटा मारा. फिर उसका मुंह दबाकर जबरन संबंध बनाए, जिससे महिला की मौत हो गई. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.
ब्लाइंड मर्डर की गुत्थी सुलझाने के दौरान पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट और मौके से कई अहम सुराग मिले थे. इसके बाद मृतक महिला के पति को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की गई. इस दौरान उसने कई हैरान कर देने वाले खुलासे किए.
मुंह दबाने से हुई थी महिला की मौत
इस मामले पर पुलिस अधीक्षक राजेश कुकरेजा ने बताया कि आरोपी पंचराम भोय ने होली के दिन शराब के नशे में पत्नी के साथ शारीरिक संबंध बनाने की इच्छा जाहिर की. मगर, पत्नी ने मना कर दिया. इस बात पर दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया. पति ने लोटा फेंककर पत्नी के सिर पर मारा.
इससे उसे मामूली चोट आई और वह पति से नाराज होकर खेत की तरफ चली गई. शराब के नशे में पति भी अपनी पत्नी के पीछे-पीछे खेत की तरफ गया. वहां उसने पत्नी को पकड़कर जबरन उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने की कोशिश की. इस दौरान नाराज पत्नी चिल्लाने लगी, तो उसका मुंह दबा दिया. दम घुटने से महिला की मौके पर ही मौत हो गई.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












