
ChatGPT से लोगों की बातचीत Google पर लीक, एक फीचर की वजह से हुआ ऐसा
AajTak
ChatGPT chat leak: क्या हो अगर आपकी चैट्स लीक हो जाएं? ऐसा हुआ है, लेकिन वॉट्सऐप, फेसबुक या इंस्टाग्राम पर नहीं, बल्कि AI की दुनिया के पॉपुलर प्लेयर ChatGPT पर. दरअसल, बहुत से लोगों ने ChatGPT से जो सवाल किए थे, वो गूगल सर्च पर दिखाई दे रहे थे. ये सब ChatGPT के एक फीचर की वजह से हुआ है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.
ChatGPT यूजर्स की प्राइवेट चैट्स गूगल सर्च में दिख रही हैं. लाखों लोगों ने जो बातें ChatGPT से की थी, वो सब गूगल पर दिख रही हैं. गूगल पर ये इंडेक्सिंग उन चैट्स की हो रही है, जो किसी से शेयर की गई थी. ChatGPT की कोई भी बातचीत गूगल पर खोजी जा सकती है.
इसके लिए आपको site: chatgpt.com/share के साथ उस टर्म को सर्च करना होगा. यानी आप इस कोड के साथ अगर मेंटल हेल्थ या कोई और कन्वर्सेशन टर्म सर्च करेंगे, तो आपको उससे जुड़ी चैट्स दिखने लगेंगी. हालांकि, ये कन्वर्सेशन सिंपल हैं और पर्सनल डिटेल्स कम हैं.
लोगों ने ChatGPT पर मेंटल हेल्थ, सेक्स लाइफ, कैरियर एडवाइस, एडिक्शन, फिजिकल एब्यूज और दूसरे टॉपिक को लेकर बातचीत की है. इन सभी टॉपिक से जुड़ी कन्वर्सेशन आपको गूगल सर्च पर मिल जाएंगी. हालांकि, ChatGPT ने इन चैट्स को जानबूझकर लीक नहीं किया है.
यह भी पढ़ें: Google को फिर मिली हार, एक सीक्रेट कोड की वजह से खुला था कंपनी का राज, क्या खत्म होगी मोनोपोली?
ये सब कुछ हो रहा है एक फीचर की वजह से. दरअसल, जो लोग ChatGPT कन्वर्सेशन को शेयर करते हैं, उनकी चैट्स ही गूगल पर लिस्ट हो रही हैं. इस फीचर का इस्तेमाल करने की वजह से कन्वर्सेशन का लिंक जनरेट होता है, जिसे आप फेसबुक, इंस्टाग्राम या वॉट्सऐप पर शेयर कर सकते हैं.
ये फीचर लोगों को उस कन्वर्सेशन को कंटीन्यू करने का विकल्प देता है. यहां एक बात ध्यान देने वाली है कि अगर आप उस कन्वर्सेशन को डिलीट कर देते हैं, तो भी कैशे पेज पर डिटेल्स उपलब्ध रहेंगी. ज्यादातर लीक हुई कन्वर्सेशन में से किसी में व्यक्तिगत जानकारी नहीं है. हालांकि, अगर किसी ने बातचीत में नाम का इस्तेमाल किया है, तो वो भी गूगल पर मिल सकता है.

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.












