
ChatGPT यूज करने के आसान तरीके, ऐप के चक्कर में कहीं पैसे बर्बाद ना कर बैठें आप
AajTak
ChatGPT Special: AI की दुनिया की इस कड़ी में हम ChatGPT के बारे में बेसिक्स बताएंगे. ChatGPT के बारे में आपने सुन रखा होगा. आपमे से कई इसे यूज भी कर रहे होंगे. हालांकि कई ऐसे लोग भी हैं जिन्हें ChatGPT यूज करने में मुश्किल हो रही है. ऐसे में आपको हम ChatGPT यूज करने के कुछ आसान तरीकों के बारे में बता रहे हैं.
Open AI का चैटबॉट ChatGPT काफी पॉपुलर हो चुका है और AI की दुनिया की पिछली कड़ी में मैंने आपको इसके बारे में बताया था. ChatGPT क्या है अब आप समझ गए होंगे. आपमे से कई इसका यूज करना भी शुरू कर चुके होंगे. लेकिन जिन लोगों ने अब तक इसे यूज करना शुरू नहीं किया उनके लिए हम बता रहे हैं कि इसे आप कैसे यूज कर सकते हैं.
सबसे पहले तो ये जान लें कि Open AI ने ChatGPT के लिए कोई ख़ास ऐप नहीं बनाया है. हालाँकि ऐप स्टोर और प्ले स्टोर पर ChatGPT या इससे मिलते जुलते नाम के कई ऐप्स मौजूद हैं. ये ऐप Chatbot का काम करते हैं, लेकिन इनका ChatGPT से कोई लेना देना नहीं है.
ChatGPT यूज करने के लिए आपको OpenAI की वेबसाइट पर जाना होगा. यहाँ आपको रजिस्टर करना है. रजिस्टर करने के लिए ईमेल वेरिफ़िकेशन होगा और इसके बाद आप chatgpt के URL पर जा कर इसे यूज कर सकते हैं. हालाँकि समय समय पर वेबसाइट पर लोड बढ़ने की वजह से ChatGPT रूक रूक कर काम करता है.
यह भी पढ़ें: ChatGPT: नए जमाने का Google सर्च, काबिलियत में गूगल सर्च से काफी आगे, यही है फ्यूचर
ChatGPT का यूज़र इंटरफ़ेस बेहद सिंपल है. फ़्रंट पेज पर ही आपको ये इंटरफ़ेस मिलेगा जहां आपको ChatGPT के बारे में थोड़ी सी जानकारी भी मिल जाएगी. मसलन, ये काम कैसे करता है और आप इससे किस तरह के जवाब की अपेक्षा कर सकते हैं.
यह भी पढ़ें: क्या है Chatbot की सच्चाई और ये इतना सटीक काम कैसे करता है ChatGPT?

Aaj 24 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 24 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, षष्ठी तिथि 16.07 बजे तक फिर सप्तमी तिथि, रोहिणी नक्षत्र रात 19.04 बजे तक फिर मृगशिरा नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 15.31 बजे से शाम 17.03 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.

Guru Gochar 2026: 2 जून 2026 को गुरु ग्रह मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, जहां उन्हें उच्च का माना जाता है. ज्योतिष के अनुसार गुरु का यह गोचर कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है. मेष, मिथुन, कर्क, कन्या और मकर राशि के जातकों को करियर, धन और जीवन के अन्य क्षेत्रों में अच्छे अवसर मिलने के संकेत हैं.

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं और इस बार साइंस स्ट्रीम (Science Stream) में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है. रिजल्ट की खबर मिलते ही आदित्य के घर और स्कूल में जश्न का माहौल है. उनकी इस सफलता ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है.

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.









