
ChatGPT मेकर ने लॉन्च किया Operator AI Agent, बिना ह्यूमन इंटरवेंशन के ही करेगा काम
AajTak
Operator AI Agent: ChatGPT मेकर Open AI ने Operator पेश कर दिया है. ये एक तरह का AI Agent है जो खुद से टास्क परफॉर्म कर सकता है. ये खुद से वेबसाइट पर जा कर आपके बिहाफ पर बुकिंग कर सकता है और ये सबकुछ आप रियल टाइम देख सकते हैं.
ChatGPT मेकर OpenAI लगातार AI Agents पर काम कर रहा है. दुनिया AI Agent को नेक्स्ट बिग थिंग के तौर पर भी देख रही है. AI Agents क्या होते हैं हमने आपको कई बार बताया भी है. अब OpenAI ने Operator नाम का अपना पहला AI Agent पब्लिक के लिए जारी कर दिया है, हालांकि अभी ये लिमिटेड है.
OpenAI ने Operator का रिसर्च प्रिव्यू जारी किया है. कंपनी के ब्लॉगपोस्ट के मुताबिक़ Operator आपके लिए ख़ुद टास्क्स परफॉर्म करेगा और इसे कम से कम ह्यूमन इंटरवेंशन की ज़रूरत पड़ेगी. मौजूदा AI Chatbots में या AI टूल में ह्यूमन इंटरवेंशन की हर वक्त ज़रूरत होती है.
कंपनी के मुताबकि Operator वेब ब्राउजर यूज़ करके ख़ुद ही वेब पेज के साथ इंट्रैक्ट कर सकता है. ख़ुद से क्वेरी टाइप कर सकता है, क्लिक कर सकता है और स्क्रॉल भी कर सकता है. यानी आपको कुछ करने की ज़रूरत नहीं होगी.
OpenAI का ये टूल फ़िलहाल अमेरिका के लिए लॉन्च किया गया है. हालांकि ये AI Agent सिर्फ ChatGPT Pro यूजर्स को ही मिलेगा.
Operator के काम करने का तरीका
जैसे आप किसी वेबसाइट ओपन करते हैं. इसके लिए आपको क्लिक करने होता है और टाइप करना होता है. ज़ाहिर है इसके लिए आप माउस और कीबोर्ड या स्क्रीन टच यूज़ करेंगे. लेकिन Operator के आ जाने से ये सबकुछ ख़ुद हो जाएगा.

भारत सरकार की एजेंसी कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पोंस टीम (CERT-In) ने बताया है कि ऐपल के डिवाइस में कुछ वल्नरेबिलिटीज (कमजोरियों) को डिटेक्ट किया है. इनकी मदद से हैकर्स आपके डिवाइस को निशाना बना सकते हैं. एडवाइजरी में iOS के नाम दिये हैं और बचाव का भी तरीका बताया है. आइए इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं.

Aaj 21 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 21 मार्च 2026, दिन- शनिवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 23.56 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, अश्विनी नक्षत्र, चंद्रमा- मेष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.04 बजे से दोपहर 12.53 बजे तक, राहुकाल- सुबह 09.26 बजे से सुबह 10.57 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.











