
Chardham Yatra Update: बद्रीनाथ धाम में फोटो और वीडियो लेने पर 5000 रुपये का जुर्माना, ये नियम भी बदले
AajTak
chardham yatra update: बद्रीनाथ धाम में इस बार यात्रा व्यवस्थाओं को सुधारने के लिए कई नए नियम लागू किए गए हैं. मंदिर परिसर में फोटो और वीडियो पर प्रतिबंध रहेगा, उल्लंघन पर 5000 रुपये जुर्माना लगेगा. श्रद्धालुओं को कपड़े के जूते और जुराब पहनने की सलाह दी गई है. दर्शन के लिए स्लॉट सिस्टम और टोकन व्यवस्था लागू होगी.
चारधाम यात्रा को व्यवस्थित और सुरक्षित बनाने के लिए प्रशासन ने इस बार बद्रीनाथ धाम में कई नई व्यवस्थाएं लागू की हैं. मंदिर परिसर में वीडियो कॉलिंग और फोटो खींचने पर प्रतिबंध लगाया गया है. इसका उल्लंघन करने पर श्रद्धालुओं पर पांच हजार रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा.
सोमवार को जिलाधिकारी डॉ. संदीप तिवारी ने यात्रा व्यवस्थाओं को लेकर आयोजित बैठक में सभी संबंधित अधिकारियों और हितधारकों के साथ चर्चा की. बैठक में यात्रा को बेहतर बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए.
कपड़े के चप्पल-जूते और मोटी जुराब पहनने की सलाह बैठक में तय किया गया कि श्रद्धालुओं को धाम में कपड़े के चप्पल-जूते और मोटी जुराब पहनने की सलाह दी जाएगी. इसके लिए होटल मालिकों को कपड़े के जूते व जुराब उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं. साथ ही साकेत तिराहे पर जूता स्टैंड स्थापित किया जाएगा ताकि मंदिर परिसर के आसपास जूतों के ढेर से होने वाली अव्यवस्था को रोका जा सके.
परिवार का एक व्यक्ति लगाएगा प्रसाद की दुकान प्रसाद की दुकानों को नियंत्रित करने के लिए भी सख्ती की जाएगी. बीकेटीसी के सीईओ विजय थपलियाल ने बताया कि मंदिर के पास भीड़ कम करने के लिए केवल उन्हीं लोगों को दुकान लगाने की अनुमति दी जाएगी जो पिछले 25-30 वर्षों से वहां दुकान लगा रहे हैं. इसके अलावा, एक परिवार से सिर्फ एक व्यक्ति को दुकान लगाने की अनुमति मिलेगी. जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि ऐसे स्थान चिन्हित किए जाएं जहां दुकान लगाना पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा.
बैरिकेडिंग को लेकर भी व्यवस्था में बदलाव यात्रियों की आवाजाही को सुविधाजनक बनाने के लिए पाण्डुकेश्वर में पुलिस बैरिकेडिंग को लेकर भी व्यवस्था में बदलाव किया गया है. जिलाधिकारी ने आदेश दिया कि चमोली के स्थानीय लोगों की चेकिंग न की जाए और होटल की क्षमता के अनुसार ही यात्रियों को आगे बढ़ने दिया जाए.
होटल मालिकों को बुकिंग वाली गाड़ियों के लिए पार्किंग की व्यवस्था करनी होगी यात्रा मार्ग पर यातायात और पार्किंग व्यवस्था को लेकर भी दिशा-निर्देश दिए गए हैं. पुलिस अधीक्षक सर्वेश पंवार ने बताया कि होटल मालिकों को बुकिंग वाली गाड़ियों के लिए पार्किंग की व्यवस्था सुनिश्चित करनी होगी, अन्यथा चालान की कार्रवाई की जाएगी.

खाड़ी देश में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा, जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शूरू कर दिया है. जिसने दुनिया भर के देशों की टेंशन बढ़ा दी है.

ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल के युद्ध का आज 21वां दिन है, और दोनों ओर के लगातार हमलों के बीच जिस सवाल का जवाब दुनिया जानना चाहती है. वो ये है कि इस युद्ध का धुरंधर कौन है? ईरान के सरेंडर की ख्वाहिश पाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की ओर से कई सरप्राइज मिले हैं. चाहे, वो खाड़ी देशों के अमेरिकी बेस पर ईरानी हमले हों, चाहे इजरायल और खाड़ी देशों के तेल-गैस के ठिकानों पर ईरान का पलटवार हो या अमेरिका के F-35 जैसे अत्याधुनिक विमानों को गंवाने से अमेरिका के लिए बढ़ रही युद्ध की कीमत हो.

राजधानी दिल्ली में मौसम का मिजाज बीते दो-तीन दिनों से बदला हुआ है और आज सुबह भी राजधानी दिल्ली में बारिश रुक-रुक कर हो रही है...सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए हुए हैं...ये बदलाव ऐसे समय पर आया है जब कुछ दिनों से गर्मी बढ़ने लगी थी और गर्मियों का मौसम आने वाला था..लेकिन वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से मौसम में हुए बदलाव ने नजारा बिल्कुल बदल दिया है

महाराष्ट्र में कथित काले जादू को लेकर विवाद बढ़ गया है. रोहित पवार ने अजित पवार के आवास के पास हुए कथित अनुष्ठानों की जांच मांगी. अमोल मिटकरी ने भी मामला उठाया और इसे नासिक के ज्योतिषी अशोककुमार खारत से जोड़ा. 28 जनवरी के विमान हादसे के बाद यह मुद्दा और गंभीर हो गया है. खारत दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार है.

जम्मू-कश्मीर में मौसम ने करवट बदल ली है और पहाड़ों पर जमकर बर्फबारी हो रही है. कश्मीर घाटी में जहां सैलानी बर्फबारी का लुत्फ उठा रहे हैं वहीं स्थानीय लोगों के लिए ठंड बढ़ने की वजह से कई दिक्कतें शुरू हो गई है. जम्मू-कश्मीर में बारिश और बर्फबारी का असर उत्तर भारत के मौसम पर भी पड़ा है और मैदानी हिस्सों में भी बारिश के बाद तापमान नीचे गिर गया है.

Kanhaiya Mittal Controversy: प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल एक बार फिर अपने तीखे तेवर और विवादों के कारण चर्चा में हैं. राजस्थान के अलवर में आयोजित एक भक्ति संध्या के दौरान साउंड ऑपरेटर से हुई उनकी भिड़ंत ने अब 'सोशल मीडिया वॉर' का रूप ले लिया है. गायक की इस 'अकड़' पर लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं.

दिल्ली के पालम इलाके में हुए भीषण अग्निकांड में एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत के बाद गुरुवार को शोक सभा के दौरान आम आदमी पार्टी और बीजेपी नेताओं के बीच कहासुनी शुरू हो गई और देखते ही देखते नौबत हाथापाई तक पहुंच गई. जिससे मौके पर तनाव फैल गया. इस झड़प में पूर्व AAP विधायक को भी चोट लगने की भी खबर है.






