
Chandu Champion का नया पोस्टर रिलीज, बॉक्सर के अवतार में दिखे Kartik Aaryan, दमदार है लुक
AajTak
फिल्म 'चंदू चैंपियन' के लिए कार्तिक आर्यन की कमिटमेंट और कोशिश उनके कमाल के बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन में साफ देखी जा सकती है. नए पोस्टर में एक्टर को बॉक्सर के लुक में देखा जा सकता है. पोस्टर से ही साफ है कि इस बार कार्तिक कमाल करने वाले हैं.
कार्तिक आर्यन की फिल्म 'चंदू चैंपियन' का पहला पोस्टर सोशल मीडिया पर छाया हुआ है. इस बीच मेकर्स साजिद नाडियाडवाला और कबीर खान ने एक्टर के दूसरे लुक को भी रिवील कर दिया है. पहले पोस्टर में कार्तिक मिट्टी से लथपथ दिखे थे. वो लंगोट पहने भाग रहे थे. अब दूसरे पोस्टर में एक्टर का अलग ही अवतार नजर आ रहा है. नए पोस्टर में कार्तिक बॉक्सर बने हुए हैं.
सामने आया कार्तिक का दूसरा लुक
फिल्म 'चंदू चैंपियन' के लिए कार्तिक आर्यन की कमिटमेंट और कोशिश उनके कमाल के बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन में साफ देखी जा सकती है. शुरू से ही कार्तिक आर्यन और कबीर खान दोनों ने फिल्म में किरदार के लिए एक ऑथेंटिक रेसलर की फिजिक का लक्ष्य रखा था, और दूसरे पोस्टर में उस विजन को साफ देखा जा सकता है. कार्तिक आर्यन का 'चंदू चैंपियन' में अपने किरदार के लिए 40% बॉडी फैट से लेकर 7% तक का सफर तय किया है. यह चीज उनकी डेडीकेशन और कड़ी मेहनत को दिखाती है.
कड़ी मेहनत से छुड़ाएंगे छक्के
कार्तिक आर्यन ने बिना किसी शॉर्टकट या आर्टिफिशियल तरीकों के इस जबरदस्त ट्रांसफॉर्मेशन हासिल किया है. पोस्टर में कार्तिक की जबरदस्त बॉडी की एक और झलक मिल रही है. वो बॉक्सिंग ग्लव्स पहने हुए हैं. उनके मुंह में माउथ गार्ड लगा है और माथे के एक साइड से खून बह रहा है. इस नए लुक ने भी सोशल मीडिया यूजर को हैरान कर दिया है. अगर पहले शक था तो अब साफ हो गया है कि 'चंदू चैंपियन' से कार्तिक आर्यन कुछ बड़ा कमाल करने वाले हैं.
कार्तिक ने छोड़ा था मीठा

संभल जिले में रिलीज हो रही फिल्म यादव जी की लव स्टोरी पर यादव समाज के लोगों ने आपत्ति जताई है. उन्होंने फिल्म के प्रोड्यूसर और डायरेक्टर के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई है. उनका मानना है कि फिल्म में यादव समाज की लड़की और दूसरे समुदाय के लड़के की कहानी गलत तरीके से दिखाई गई है, जो समाज की संस्कृति और आस्था के लिए अपमानजनक है. विरोध जताने वालों ने साफ कह दिया है कि यह फिल्म सिनेमाघरों में नहीं चलेगी और विरोध अभियान पूरे प्रदेश में जारी रहेगा.












