
Chandrapur: 2 बल्ब और बंद पंखे का बिल आया 77 हजार, बिजली विभाग ने दिया ये जवाब
AajTak
चंद्रपुर के अर्जुनी शेगांव गांव में एक गरीब किसान को बिजली का बिल 77,110 रुपये का मिला. जबकि घर में सिर्फ दो बल्ब और एक बंद पड़ा पंखा है. जब उपभोक्ता बिजली कार्यालय पहुंचा तो अधिकारियों ने इसे तकनीकी गलती बताया. यह मामला महावितरण की लापरवाही को उजागर करता है और उपभोक्ताओं को सतर्क रहने की चेतावनी देता है.
महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले की वरोरा तहसील के अर्जुनी शेगांव गांव में बिजली विभाग की एक बड़ी लापरवाही सामने आई है. यहां एक गरीब खेतिहर मजदूर दादा लटारु भोयर को जुलाई महीने का बिजली बिल 77,110 रुपये का भेज दिया गया.
भोयर परिवार का छोटा सा दो कमरों का घर है, जिसमें केवल दो बल्ब और एक बंद पड़ा पंखा लगा है. घर में न एसी है, न फ्रिज और न ही कोई भारी उपकरण. इसके बावजूद बिजली बिल में 3841 यूनिट का उपयोग बताया गया है.
गरीब मजदूर को आया 77 हजार का बिल
जब भोयर परिवार ने ये बिल देखा तो उनके होश उड़ गए. सबसे चौंकाने वाली बात यह थी कि पिछले एक साल में उनके कुल बिजली उपयोग की यूनिट सिर्फ 516 रही है. अगस्त में 106 यूनिट, सर्दियों में 61 यूनिट और बाकी महीनों में कभी 50 यूनिट से ज्यादा उपयोग नहीं हुआ.
दो कमरों में दो बल्ब और पंखा
23 जुलाई की सुबह जब वह बिल लेकर स्थानीय सहायक अभियंता संतोष खोब्रागडे के पास पहुंचे, तो उन्हें बताया गया कि यह तकनीकी गलती है. अधिकारी ने कहा कि वे केवल औसतन 1000 रुपये जमा करें और अगला बिल अपने आप ठीक हो जाएगा. यह घटना महावितरण विभाग की कार्यशैली पर सवाल उठाती है. साथ ही उपभोक्ताओं को सतर्क रहने की सीख देती है.

खाड़ी देश में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा, जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शूरू कर दिया है. जिसने दुनिया भर के देशों की टेंशन बढ़ा दी है.

ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल के युद्ध का आज 21वां दिन है, और दोनों ओर के लगातार हमलों के बीच जिस सवाल का जवाब दुनिया जानना चाहती है. वो ये है कि इस युद्ध का धुरंधर कौन है? ईरान के सरेंडर की ख्वाहिश पाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की ओर से कई सरप्राइज मिले हैं. चाहे, वो खाड़ी देशों के अमेरिकी बेस पर ईरानी हमले हों, चाहे इजरायल और खाड़ी देशों के तेल-गैस के ठिकानों पर ईरान का पलटवार हो या अमेरिका के F-35 जैसे अत्याधुनिक विमानों को गंवाने से अमेरिका के लिए बढ़ रही युद्ध की कीमत हो.

राजधानी दिल्ली में मौसम का मिजाज बीते दो-तीन दिनों से बदला हुआ है और आज सुबह भी राजधानी दिल्ली में बारिश रुक-रुक कर हो रही है...सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए हुए हैं...ये बदलाव ऐसे समय पर आया है जब कुछ दिनों से गर्मी बढ़ने लगी थी और गर्मियों का मौसम आने वाला था..लेकिन वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से मौसम में हुए बदलाव ने नजारा बिल्कुल बदल दिया है

महाराष्ट्र में कथित काले जादू को लेकर विवाद बढ़ गया है. रोहित पवार ने अजित पवार के आवास के पास हुए कथित अनुष्ठानों की जांच मांगी. अमोल मिटकरी ने भी मामला उठाया और इसे नासिक के ज्योतिषी अशोककुमार खारत से जोड़ा. 28 जनवरी के विमान हादसे के बाद यह मुद्दा और गंभीर हो गया है. खारत दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार है.

जम्मू-कश्मीर में मौसम ने करवट बदल ली है और पहाड़ों पर जमकर बर्फबारी हो रही है. कश्मीर घाटी में जहां सैलानी बर्फबारी का लुत्फ उठा रहे हैं वहीं स्थानीय लोगों के लिए ठंड बढ़ने की वजह से कई दिक्कतें शुरू हो गई है. जम्मू-कश्मीर में बारिश और बर्फबारी का असर उत्तर भारत के मौसम पर भी पड़ा है और मैदानी हिस्सों में भी बारिश के बाद तापमान नीचे गिर गया है.

Kanhaiya Mittal Controversy: प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल एक बार फिर अपने तीखे तेवर और विवादों के कारण चर्चा में हैं. राजस्थान के अलवर में आयोजित एक भक्ति संध्या के दौरान साउंड ऑपरेटर से हुई उनकी भिड़ंत ने अब 'सोशल मीडिया वॉर' का रूप ले लिया है. गायक की इस 'अकड़' पर लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं.

दिल्ली के पालम इलाके में हुए भीषण अग्निकांड में एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत के बाद गुरुवार को शोक सभा के दौरान आम आदमी पार्टी और बीजेपी नेताओं के बीच कहासुनी शुरू हो गई और देखते ही देखते नौबत हाथापाई तक पहुंच गई. जिससे मौके पर तनाव फैल गया. इस झड़प में पूर्व AAP विधायक को भी चोट लगने की भी खबर है.






