
Chandra Grahan 2025 LIVE Update: साल का आखिरी चंद्र ग्रहण शुरू, 122 साल बाद बना दुर्लभ संयोग, घर से बाहर न निकलें गर्भवती महिलाएं-बच्चे
AajTak
chandra grahan 2025 Live Updates: आज रात चंद्रमा को ग्रहण लगने वाला है. यह साल का दूसरा और आखिरी चंद्र ग्रहण होगा, जो भारत में दिखाई देगा. भारतीय समयानुसार, रात 09 बजकर 58 मिनट मिनट पर चंद्र ग्रहण शुरू होगा और रात 01 बजकर 26 मिनट पर इसकी समाप्ति होगी. इसका सूतक काल दोपहर 12.57 बजे से शुरू हो चुका है.
Chandra Grahan 2025 Live Update: आज रात भारत में चंद्र ग्रहण लगने वाला है. यह साल का दूसरा और आखिरी चंद्र ग्रहण है, जो देश के कई शहरों में दिखाई देगा. यह चंद्र ग्रहण कुंभ राशि और पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र में लग रहा है. भारतीय समयानुसार, रात 09 बजकर 58 मिनट पर चंद्र ग्रहण शुरू होगा और रात 01 बजकर 26 मिनट पर इसकी समाप्ति होगी. सूतक और ग्रहण में बच्चों, वृद्धजनों और गर्भवती महिलाओं को कई तरह की सावधानियां बरतने की सलाह दी जाती हैं.
यहां पढ़ें LIVE Updates...
- चंद्र ग्रहण में क्या न करें? 1. खाना पकाने या भोजन करने से परहेज करें. 2. शुभ कार्य, धार्मिक अनुष्ठान या किसी नए काम की शुरुआत न करें. 3. भगवान की मूर्तियों का स्पर्श न करें. 4. गर्भवती महिलाएं सब्जी न काटें. तड़का, छोंका न लगाएं. चाकू, कैंची, सुई आदि का इस्तेमाल न करें. 5. बच्चे, बुजुर्ग और गर्भवती महिलाएं घर से बाहर न जाएं. सुनसान जगहों से सख्त परहेज करें.
- साल का दूसरा और आखिरी चंद्र ग्रहण शुरू हो चुका है. यह चंद्र ग्रहण भारत के कई शहरों में दिखाई देगा. यह एक पूर्ण चंद्र ग्रहण है, जो कुंभ राशि और पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र में लगा है. दूसरा, चंद्र ग्रहण पर करीब 122 साल बाद पितृपक्ष का भी संयोग बना है.
- यदि चंद्र ग्रहण के दौरान आप जाग रहे हैं तो भजन, कीर्तन और मंत्र जाप जरूर करें. आप गुरु मंत्र का जाप कर सकते हैं. भगवान विष्णु के मंत्र 'ॐ नमो भगवते वासुदेवाय' या भगवान शिव के मंत्र 'ओम नम: शिवाय' का जाप कर सकते हैं.
- एक तरफ चंद्र ग्रहण का सूतक काल और दूसरी तरफ पितृपक्ष की शुरुआत. यही वजह है कि प्रयागराज में श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ी है. सूतक काल में लोग संगम घाट पर स्नान करने आ रहे हैं. लेकिन गंगा के बढ़े जलस्तर के कारण लोग संगम से पहले ही स्नान करके लौट रहे हैं. पितृपक्ष में श्राद्ध और पिंडदान करने गया जी जा रहे परिवार भी पहले प्रयागराज में गंगा स्नान से श्राद्धकर्म की शुरुआत कर रहे हैं.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










