
Chandra Grahan 2025 Date and Time: जल्द लगेगा 2025 का आखिरी चंद्र ग्रहण? जानें भारत में सूतक काल का समय
AajTak
Chandra Grahan 2025: साल 2025 का दूसरा और आखिरी चंद्र ग्रहण 7 सितंबर को रात 9:58 बजे शुरू हो जाएगा. चंद्र ग्रहण का समापन देर रात 1.26 बजे होगा. ज्योतिष के अनुसार यह ब्लड मून होगा. ग्रहण के दौरान सूतक काल लागू होगा, जिसमें पूजा-पाठ और शुभ कार्य वर्जित हैं.
Chandra Grahan 2025 kab hai: साल 2025 का दूसरा और आखिरी चंद्र ग्रहण 7 सितंबर, रविवार को लगने जा रहा है. इस दिन पितृ पक्ष का संयोग भी बनने वाला है. हिंदू पंचांग के मुताबिक, साल का दूसरा और आखिरी चंद्र ग्रहण भारत में दृश्यमान होगा, जो कि कुंभ राशि और भाद्रपद नक्षत्र में लगने वाला है. भारत में चंद्र ग्रहण लगने की वजह से इसका सूतक काल भी मान्य होगा.
ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक, चंद्र ग्रहण तब लगता है जब सूर्य और चंद्रमा के बीच आकर पृथ्वी सूर्य की रोशनी को चंद्रमा तक पहुंचने से रोकती है. तो चलिए अब जानते हैं कि भारतीय समयानुसार, साल का दूसरा और आखिरी चंद्र ग्रहण का कितने बजे लगेगा. सूतक काल कितने बजे से शुरू होगा और भारत के अलावा ये किन किन देशों में दिखाई देगा.
चंद्र ग्रहण का समय (Chandra Grahan 2025 Timings)
साल का दूसरा चंद्र ग्रहण 7 सितंबर, रविवार को रात 9 बजकर 58 मिनट पर लगेगा और इसका समापन 8 सितंबर की रात 1 बजकर 26 मिनट पर होगा. ज्योतिषियों की मानें तो, 7 सितंबर को दिखने वाला चंद्र ग्रहण एकदम लाल दिखेगा, जिसे ब्लड मून (Blood Moon) के नाम से भी जाना जाता है.
कहां कहां दिखेगा चंद्र ग्रहण (Chandra Grahan 2025 When and Where)
साल का दूसरा और आखिरी चंद्र ग्रहण भारत में भी दिखाई देगा. भारत के अलावा चंद्र ग्रहण को एशिया, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, अमेरिका, फिजी और अंटार्कटिका के कुछ हिस्सों में देखा जा सकेगा.

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.












