
Chandra Grahan 2025: चंद्र ग्रहण के सूतक काल में 3 लोगों को खास छूट, इतने बजे शुरू होगा इनका सूतक काल
AajTak
Chandra Grahan 2025: चंद्र ग्रहण का सूतक काल दोपहर 12.57 बजे शुरू होगा. लेकिन यह सूतक तीन लोगों पर लागू नहीं होगा. इस सूतक में बच्चे, बुजुर्ग और गर्भवती महिलाओं को विशेष छूट रहेगी. ऐसे में 7 सितंबर को इनका सूतक शाम 6 बजकर 35 मिनट पर शुरू होगा. चंद्र ग्रहण के साथ ही सूतक भी समाप्त होगा.
Chandra Grahan 2025: 7 सितंबर को भारत में पूर्ण चंद्र ग्रहण लगने वाला है. यह साल 2025 का दूसरा और आखिरी चंद्र ग्रहण होगा. इस ग्रहण का का समय रात 09 बजकर 58 मिनट से लेकर रात 01.26 मिनट बताया जा रहा है. यानी ग्रहण की कुल अवधि 3 घंटे 28 मिनट की होगी. इस चंद्र ग्रहण का सूतक काल दोपहर को 12 बजकर 57 मिनट पर शुरू हो जाएगा. धार्मिक मान्यता के अनुसार, चंद्र ग्रहण के सूतक में खाना-पीना, पूजा करना या मंदिर जाना वर्जित है. इसलिए सूतक में मंदिरों के कपाट बंद रहते हैं. मंदिरों के कपाट ग्रहण खत्म होने के बाद ही खुलते हैं. सूतक लगने से ग्रहण समाप्त होने तक देवी-देवताओं की प्रतिमा को स्पर्श नहीं करते हैं.
इसके अलावा सूतक काल समय खाना-पीने की चीजों से भी परहेज करने की सलाह दी जाती है. इतना ही नहीं, घर में पके हुए भोजन में भी सूतक से पहले ही तुलसी दल डालकर रख दिए जाते हैं, ताकि ग्रहण का अशुभ प्रभाव उस पर न पड़े. लेकिन क्या आप जानते हैं कि सूतक के यह नियम कुछ लोगों पर समान रूप से लागू नहीं होते हैं. कुछ लोगों को सूतक में विशेष छूट मिलती है.
सूतक काल के समय गर्भवती महिलाओं, छोटे बच्चों और बुजुर्गों को विशेष रूप से छूट दी जाती है. ऐसे लोगों को दिन भर खाने-पीने की छूट होती है. इसका मतलब है कि उन्हें भूखे रहने या कोई विशेष प्रतिबंध का पालन करने की जरूरत नहीं होती है. आमतौर पर ग्रहण के समय लोग हल्का भोजन करते हैं या कुछ लोग उपवास रखते हैं. लेकिन गर्भवती, बच्चे और बुजुर्गों को ऐसा करने की आवश्यकता नहीं है. सूतक के दौरान इन सभी को स्वास्थ्य और सुरक्षा का ध्यान रखते हुए सामान्य दिनों की तरह ही आहार ग्रहण करना चाहिए.
दरअसल, गर्भवती महिलाएं, छोटे बच्चे और बुजुर्ग शारीरिक रूप से अधिक संवेदनशील होते हैं. ग्रहण के समय उपवास या खान-पान से परहेज उनके शरीर पर बुरा प्रभाव डाल सकता है. इसलिए उन्हें खाने-पीने की छूट दी जाती है, ताकि उनकी ऊर्जा और पोषण को नियंत्रित रखा जा सके.
बच्चों, बुजुर्गों, गर्भवती महिलाओं का सूतक कितने बजे?चंद्र ग्रहण का सूतक काल दोपहर 12.57 बजे शुरू होगा. लेकिन यह सूतक तीन लोगों पर लागू नहीं होगा. इस सूतक में बच्चे, बुजुर्ग और गर्भवती महिलाओं को विशेष छूट रहेगी. ऐसे में 7 सितंबर को इनका सूतक शाम 6 बजकर 35 मिनट पर शुरू होगा. चंद्र ग्रहण के साथ ही सूतक भी समाप्त होगा.
ग्रहण के दौरान गर्भवति महिलाओं को क्या करना चाहिए

Aaj 24 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 24 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, षष्ठी तिथि 16.07 बजे तक फिर सप्तमी तिथि, रोहिणी नक्षत्र रात 19.04 बजे तक फिर मृगशिरा नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 15.31 बजे से शाम 17.03 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.

Guru Gochar 2026: 2 जून 2026 को गुरु ग्रह मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, जहां उन्हें उच्च का माना जाता है. ज्योतिष के अनुसार गुरु का यह गोचर कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है. मेष, मिथुन, कर्क, कन्या और मकर राशि के जातकों को करियर, धन और जीवन के अन्य क्षेत्रों में अच्छे अवसर मिलने के संकेत हैं.

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं और इस बार साइंस स्ट्रीम (Science Stream) में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है. रिजल्ट की खबर मिलते ही आदित्य के घर और स्कूल में जश्न का माहौल है. उनकी इस सफलता ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है.

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.









