
Chandra Grahan 2021: भारत के किन शहरों में दिखेगा चंद्र ग्रहण, यहां देखें सही समय
AajTak
Chandra Grahan 2021: चंद्र ग्रहण का समय नजदीक आ रहा है. इस साल का अंतिम चंद्र ग्रहण कार्तिक पूर्णिमा तिथि यानि 19 नवंबर 2021 दिन शुक्रवार को लगेगा. हालांकि ये उपछाया ग्रहण है, जो भारत के कुछ ही शहरों में दिखाई देगा, लेकिन ये चंद्र ग्रहण सदी का सबसे बड़ा चंद्र ग्रहण माना जा रहा है. यहां आपको बताते हैं कि भारत के किन शहरों में चंद्र ग्रहण दिखेगा.
Chandra Grahan 2021: साल 2021 का आखिरी चंद्र ग्रहण 19 नवंबर 2021 को लगने जा रहा है. सन 1440 के बाद इस पूर्णिमा को ये सबसे लंबी खगोलीय घटना (चंद्र ग्रहण) है, जो छह घंटे से अधिक समय तक चलेगी. ये भारत सहित दुनिया भर में दिखाई देगा. यह ग्रहण अरुणाचल प्रदेश, असम और पड़ोसी क्षेत्रों के कुछ हिस्सों में दिखाई देगा. इसके अलावा भारत के कुछ अन्य राज्य भी हैं, जहां ये उपछाया ग्रहण देखा जा सकेगा. आइये जानते हैं कि ये भारत के किन राज्यों के शहरों में देखा जा सकेगा.

Aaj 25 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 25 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, सप्तमी तिथि दोपहर 13.50 बजे तक फिर अष्टमी तिथि, मृगशिरा नक्षत्र शाम 17.33 बजे तक फिर आर्द्रा नक्षत्र, चंद्रमा- मिथुन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.19 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.27 बजे से दोपहर 13.59 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.












