
Chanda Kochhar: ट्रेनी से ICICI की CEO पद तक पहुंची, एक आरोप से करियर तबाह... चंदा कोचर की कहानी
AajTak
CBI ने चंदा कोचर और उनके पति दीपक कोचर को वीडियोकॉन को दिए गए लोन के मामले में गिरफ्तार किया है. एक समय था, जब चंदा कोचर का नाम बैंकिंग सेक्टर के दिग्गजों की लिस्ट में टॉप पर था. फॉर्च्यून पत्रिका ने लगातार 3 बार उन्हें भारत की सबसे प्रभावशाली कारोबारी महिला का खिताब दिया था.
वीडियोकॉन को दिए गए लोन के मामले में CBI ने बड़ा एक्शन लेते हुए शुक्रवार (23 दिसंबर) को ICICI बैंक की पूर्व MD और CEO चंदा कोचर को उनके पति दीपक कोचर के साथ गिरफ्तार कर लिया. चंदा पर आरोप है कि ICICI बैंक की कमान संभालते हुए उन्होंने वीडियोकॉन ग्रुप को लोन दिया था. बदले में चंदा के पति दीपक कोचर की कंपनी नू रिन्यूएबल को वीडियोकॉन से निवेश मिला था.
चंदा कोचर ने 1984 में मैनेजमेंट ट्रेनी के रूप में ICICI ज्वाइन किया था. उस समय उनकी उम्र सिर्फ 22 साल थी. कोचर को ICICI में काम के प्रति उनके दृष्टिकोण को देखकर प्रबंध निदेशक और CEO का पद सौंपा गया था. कोचर की योग्यता का पता बैंक को उस समय ही चल गया था, जब 1993 में उन्हें कॉर्पोरेट बैंकिंग का चार्ज दिया गया. कोचर ने एक साल का टार्गेट 3 महीने में ही पूरा कर लिया था.
साल 2009 में जब कोचर ने ICICI की कमान संभाली थी, उस समय पूरी दुनिया आर्थिक मंदी के दौर से गुजर रही थी. हालांकि चंदा कोचर की सूझबूझ और कार्यकुशलता ने इस मुश्किल दौर के वक्त में भी ICICI बैंक को अच्छी वृद्धि करने में मदद की थी. साल 2011-12 की पहली तिमाही में बैंक ने अपने शुद्ध मुनाफे में 30 फीसदी की वृद्धि दर्ज की. हालांकि इस समय कई प्रमुख बैंकों के मुनाफे में कमी आई थी.
चंदा कोचर के साथ काम कर चुके और ICICI के चीफ ह्यूमैन रिर्सोसेज ऑफिसर रहे एन रामकुमार बताते हैं कि चंदा में एक पूरी आर्मी संभालने की क्षमता है. बैंकिंग सेक्टर में चंदा कोचर की काबिलियत का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि फॉर्च्यून पत्रिका चंदा कोचर को लगातार तीन सालों तक भारत की सबसे प्रभावशाली कारोबारी महिला का खिताब दे चुकी है.
ये है वीडियोकॉन ग्रुप के लोन का मामला
2012 में वीडियोकॉन ग्रुप को ICICI बैंक ने लोन दिया था. जो एनपीए हो गया और बाद में इसे 'बैंक फ्रॉड' कहा गया. सितंबर 2020 में प्रवर्तन निदेशालय ने दीपक कोचर को गिरफ्तार किया था. दरअसल, 2012 में, चंदा कोचर के नेतृत्व में ICICI बैंक ने वीडियोकॉन ग्रुप को 3,250 करोड़ का लोन दिया और 6 महीने बाद वेणुगोपाल धूत के स्वामित्व वाली मेसर्स सुप्रीम एनर्जी ने मैसर्स न्यूपावर रिन्यूएबल्स को 64 करोड़ का लोन दिया, जिसमें दीपक कोचर की 50% हिस्सेदारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










