
Champions Trophy: लाहौर में बजा भारत का राष्ट्रगान, ICC पर तमतमाया पाकिस्तान... मांगी सफाई
AajTak
भारत का राष्ट्रगान बजने से तमताए पीसीबी ने आईसीसी से पूरे मामले पर सफाई मांगी है. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने इससे पहले भी आईसीसी को पत्र लिखा था कि भारत और बांग्लादेश के बीच दुबई में हुए मैच के दौरान उसके नाम का लोगो टीवी स्क्रीन पर नहीं दिखाया गया
ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच 22 फरवरी (शनिवार) को लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेले गए चैम्पियंस ट्रॉफी मुकाबले में ऐसा वाकया हुआ था, जिससे दर्शक हैरान रह गए थे. दरअसल मुकाबला शुरू होने से पहले दोनों टीमें राष्ट्रगान के लिए कतारबद्ध थीं. इस दौरान ऑस्ट्रेलिया का राष्ट्रगान बजने की बजाय भारत का राष्ट्रगान बजने लगा. गलती का अहसास होने पर अधिकारियों ने तुरंत भारत का राष्ट्रगान रोक दिया. फिर ऑस्ट्रेलिया का राष्ट्रगान बजाया गया था.
आईसीसी पर तमताया पाकिस्तान...
अब इस वाकये के लिए पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) को ही दोषी ठहरा दिया है. भारत का राष्ट्रगान बजने से तमताए पीसीबी ने आईसीसी से पूरे मामले पर सफाई मांगी है. आईसीसी के एक करीबी सूत्र ने इसकी पुष्टि की कि पीसीबी ने इस घटना को रेखांकित करते हुए आईसीसी को पत्र भेजकर स्पष्टीकरण मांगा है.
सूत्र ने समाचार एजेंसी पीटीआई से कहा, 'पीसीबी ने साफ तौर पर कहा कि इस गड़बड़ के लिए आईसीसी जिम्मेदार है और उसे सफाई देनी होगी. चूंकि भारतीय टीम पाकिस्तान में नहीं खेल रही है तो यह समझ से परे है कि उसका राष्ट्रगान प्ले लिस्ट से गलती से कैसे बज गया.'
पीसीबी ने इससे पहले भी आईसीसी को पत्र लिखा था कि भारत और बांग्लादेश के बीच दुबई में हुए मैच के दौरान उसके नाम का लोगो टीवी स्क्रीन पर नहीं दिखाया गया. आईसीसी ने कहा था कि यह गलती से हुआ है और दुबई में सारे मैचों में तीन पंक्तियों का आड़ा लोगो दिखाया जाएगा जिसमें पाकिस्तान का नाम होगा.
भारत के सभी मुकाबले दुबई में...

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया को चैम्पियन बनाने के बाद हेड कोच गौतम गंभीर इन दिनों अपने परिवार के साथ Singapore में छुट्टियां मना रहे हैं. लंबे और दबाव भरे टूर्नामेंट के बाद यह ब्रेक उनके लिए खास है, जहां वह क्रिकेट से दूर सुकून के पल बिता रहे हैं. उनकी ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं, जिसमें उनका रिलैक्स और खुशहाल अंदाज़ साफ नजर आ रहा है.

कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के लिए रिंकू सिंह को उपकप्तान बनाकर भविष्य की कप्तानी की ओर संकेत दिया है. अजिंक्य रहाणे कप्तान बने रहेंगे. रिंकू की लगातार ग्रोथ और T20 वर्ल्ड कप जीत के बाद यह फैसला लिया गया. टीम में बड़े बदलाव हुए हैं, जबकि आंद्रे रसेल को सम्मान देते हुए उनकी जर्सी नंबर 12 रिटायर कर दी गई है.











