
Chaitra Navratri 2023 Grah Gochar: चैत्र नवरात्रि पर ग्रहों का महासंयोग, इन 5 राशि वालों की चमक उठेगी किस्मत
AajTak
Chaitra Navratri 2023 Grah Gochar: इस बार चैत्र नवरात्रि पर ग्रहों का विशेष संयोग बनने जा रहा है. इस महासंयोग में मीन राशि में 5 ग्रह गुरु, सूर्य, चंद्रमा, बुध और नेप्चून (वरुण ग्रह) एक साथ विराजमान होंगे. वहीं, इन ग्रहों की दृष्टि कन्या राशि पर होगी. आइए जानते हैं कि चैत्र नवरात्रि पर बनने जा रहे इस महासंयोग से किन राशियों को लाभ होने वाला है.
Chaitra Navratri 2023 Grah Gochar: चैत्र नवरात्रि का शुभ पर्व 22 मार्च से शुरू होने जा रहा है. वहीं, चैत्र नवरात्रि की शुरुआत इस बार पांच ग्रहों की महापंचायत से हो रही है. इसी के साथ 22 मार्च से हिंदू नववर्ष की शुरुआत होगी. ऐसे विशेष संयोग में ग्रहों के स्वामी सूर्य, चंद्र, गुरु, बुध और नेपच्यून (वरुण) एक साथ मीन राशि में विराजमान होंगे और इनकी नजर कन्या राशि पर होगी. इन ग्रहों की युति ज्योतिषीय दृष्टि से बहुत ही शुभ मानी जा रही है. मीन राशि में ग्रहों के विराजमान होने से बुधादित्य योग, गजकेसरी योग, हंस योग भी बनेगा. तो आइए जानें पांच ग्रहों की युति से किन राशियों को मिलेगा विशेष लाभ.
मिथुन
मिथुन राशि के जातकों को मीन राशि में बने ग्रहों की युति से लाभ होगा. करियर के लिहाज से आपको कुछ नए मौके मिल सकते हैं और मां दुर्गा की विशेष कृपा से व्यापार में लाभ होता दिखाई देगा. इस दौरान आपके घर और परिवार में खुशनुमा माहौल रहेगा. आपसी संबंध मधुर रहेंगे, अपनों से कोई शुभ समाचार मिल सकता है.
कर्क
कर्क राशि के जातकों को ग्रह की महापंचायत का शुभ प्रभाव देखने को मिलेगा. इसके प्रभाव से आपको नौकरी में प्रमोशन की खबर मिल सकती है. आय में भी वृद्धि होने की संभावना बन रही है. भाई-बहनों का पूरा सहयोग मिलेगा. मां दुर्गा की उपासना से आर्थिक स्थिति अच्छी होगी. कर्क राशि वालों को भाग्य का साथ प्राप्त होगा.
कन्या

कार खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो 1 अप्रैल से आपको इसके लिए ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ेंगे. टाटा मोटर्स ने अपनी पेट्रोल, डीजल और सीएनजी कार्स की कीमतों में बढ़ोतरी का ऐलान कर दिया है. मर्सिडीज-बेंज और बीएमडब्लू ने भी कीमतों में इजाफा का ऐलान किया है. संभव है कि दूसरी कंपनियां भी जल्द ही प्राइस हाइक का ऐलान कर सकती हैं.












