
Chaitra Amavasya 2025: चैत्र अमावस्या है आज, जानें स्नान-दान का शुभ मुहूर्त और पूजन विधि
AajTak
Chaitra Amavasya 2025: चैत्र अमावस्या आज है. अमावस्या के दिन स्नान-दान करना, पितरों के पूजा-पाठ और धार्मिक कार्य करने का विधान है. यह मास धार्मिक और आध्यात्मिक चिंतन के लिए उत्तम माना जाता है.
Chaitra Amavasya 2025: चैत्र अमावस्या को सबसे खास दिनों में से एक माना जाता है. इस साल चैत्र अमावस्या 29 मार्च यानी आज मनाई जा रही है क्योंकि आज शनिवार भी है इसलिए इसे शनि अमावस्या भी कहेंगे. चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि को चैत्र अमावस्या कहते हैं. अमावस्या के दिन स्नान-दान करना, पितरों के पूजा-पाठ और धार्मिक कार्य करने का विधान है. यह मास धार्मिक और आध्यात्मिक चिंतन के लिए उत्तम माना जाता है. आइए जानते हैं चैत्र अमावस्या का शुभ मुहूर्त और पूजन विधि.
चैत्र अमावस्या शुभ मुहूर्त (Chaitra Amavasya 2025 Shubh Muhurat)
उदयातिथि के अनुसार, चैत्र अमावस्या आज है. चैत्र अमावस्या की तिथि 28 मार्च को शाम 7 बजकर 55 मिनट पर शुरू हो चुकी है और तिथि का समापन 29 मार्च यानी आज शाम 4 बजकर 27 मिनट पर होगा.
चैत्र अमावस्या पूजन विधि (Chaitra Amavasya Pujan Vidhi)
इस दिन सुबह उठकर स्नान करें. इसके बाद घर के मंदिर में दीप जलाएं. अब सूर्य देव को अर्घ्य दें. यदि आप व्रत रख सकते हैं तो इस दिन उपवास भी रखें. इस दिन पितर संबंधित काम करने चाहिए और पितरों के निमित्त तर्पण और दान करना चाहिए. भगवान का ध्यान करें. अमावस्या के दिन भगवान विष्णु की पूजा-अर्चना का अधिक महत्व होता है. इस दिन विधि- विधान से भगवान शंकर की पूजा भी की जाती है. इस दिन गरीब लोगों को दान करना चाहिए.
चैत्र अमावस्या उपाय

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.












