
Chaitra 2021: बैसाखी-नवरात्र लेकर आ गया चैत्र का महीना, देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
AajTak
इस महीने में वसंत का अंत और ग्रीष्म ऋतु का आरम्भ होता है. चैत्र से ज्योतिष का बहुत गहरा संबंध है. इस महीने से शुभता और ऊर्जा का आरम्भ होता है. इस बार चैत्र का महीना 29 मार्च से 27 अप्रैल तक रहने वाला है.
हिंदू पंचांग का पहला महीना चैत्र है. चित्रा नक्षत्र से संबंध होने के कारण इसका नाम चैत्र है. इस महीने में वसंत का अंत और ग्रीष्म ऋतु का आरम्भ होता है. चैत्र से ज्योतिष का बहुत गहरा संबंध है. इस महीने से शुभता और ऊर्जा का आरम्भ होता है. इस बार चैत्र का महीना 29 मार्च से 27 अप्रैल तक रहने वाला है. चैत्र के महीने के पर्व और त्योहार क्या हैं? चैत्र में कृष्ण पक्ष की पंचमी को रंग पंचमी मनाई जाती है. इसी महीने में पापमोचनी एकादशी भी आती है. इस महीने से नवसंवत्सर का आरम्भ भी होता है. 13 अप्रैल से चैत्र नवरात्र होंगे. 21 अप्रैल को राम नवमी मनाई जाएगी. इस महीने की पूर्णिमा को अत्यंत पवित्र मानते हैं. इस दिन तमाम धार्मिक कृत्य और दान आदि किए जाते हैं. 14 अप्रैल को बैसाखी होगी. 02 अप्रैल: गुड फ्राइडे 04 अप्रैल: शीतला अष्टमी 07 अप्रैल: पापमोचिनी एकादशी 09 अप्रैल: प्रदोष व्रत 10 अप्रैल: मासिक शिवरात्रि 13 अप्रैल: घटस्थापना 14 अप्रैल: वैसाखी 16 अप्रैल: विनायक चतुर्थी 21 अप्रैल: राम नवमी 22 अप्रैल: चैत्र नवरात्रि पारण 23 अप्रैल: कामदा एकादशी 24 अप्रैल: शनि प्रदोष 26 अप्रैल: चैत्र पूर्णिमाMore Related News

Aaj 25 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 25 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, सप्तमी तिथि दोपहर 13.50 बजे तक फिर अष्टमी तिथि, मृगशिरा नक्षत्र शाम 17.33 बजे तक फिर आर्द्रा नक्षत्र, चंद्रमा- मिथुन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.19 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.27 बजे से दोपहर 13.59 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.












