
CEO के बाद इंडिगो के चेयरमैन ने मांगी माफी, कहा- इस दिक्कत की जड़ तक जाएंगे
AajTak
देश में जारी इंडिगो संकट के बीच चेयरमैन विक्रम सिंह मेहता ने फ्लाइट कैंसिलेशन को लेकर माफी मांगी है. इससे पहले इंडिगो के सीईओ ने भी इस संकट को लेकर माफी मांगी थी.
देश में जारी इंडिगो संकट के बीच चेयरमैन विक्रम सिंह मेहता ने फ्लाइट कैंसिलेशन को लेकर माफी मांगी है. इससे पहले इंडिगो के सीईओ ने भी इस संकट को लेकर माफी मांगी थी.
इंडिगो के चेयरमैन विक्रम सिंह मेहता ने बुधवार को सार्वजनिक माफी मांगी. उनकी यह माफी पिछले एक हफ्ते से जारी इंडिगो संकट से फैली अस्थिरता के बीच आई है. उन्होंने माफीनामे के साथ ही उन आरोपों को भी सिरे से खारिज किया कि एयरलाइन ने नए नियमों को दरकिनार करने के लिए जानबूझकर यह संकट पैदा किया.
उन्होंने आठ मिनट के वीडियो संदेश में कहा कि तीन दिसंबर से बड़े पैमाने पर उड़ान रद्द होने की बात स्वीकार करते हुए कहा कि कंपनी ने अपने ग्राहकों को निराश किया है. साथ ही उन्होंने भरोसा दिलाया कि एयरलाइन की सेवाएं उम्मीद से पहले ही सामान्य हो गई है.
मेहता ने कहा कि नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) उन घटनाओं की पूरी श्रृंखला की जांच कर रहा है, जिनके चलते देशभर में हजारों यात्री फंस गए. उन्होंने पुष्टि की कि इंडिगो, प्रबंधन के साथ मिलकर काम करने के लिए बाहरी तकनीकी विशेषज्ञों की नियुक्ति करेगा, ताकि इस पूरी गड़बड़ी के मूल कारणों का पता लगाया जा सके और यह सुनिश्चित किया जा सके कि इस तरह का व्यवधान दोबारा कभी न हो.
उन्होंने इस अव्यवस्था की जिम्मेदारी स्वीकार करते हुए इस दावे को सख्ती से खारिज किया कि यह व्यवधान जानबूझकर किया गया था. उन्होंने कहा कि कुछ आरोप ऐसे हैं जो सरासर गलत हैं. यह कहना कि इंडिगो ने जानबूझकर इस संकट को पैदा किया, कि हमने सरकारी नियमों को प्रभावित करने की कोशिश की, या कि हमने सुरक्षा से समझौता किया. ये सभी दावे तथ्यहीन हैं. हमने जुलाई से नवंबर तक पूरे समय पायलटों की थकान से जुड़े अपडेट नियमों के तहत ही परिचालन किया और उन्हें दरकिनार करने की कोई कोशिश नहीं की.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.











