
CDS Bipin Rawat की तरह ही सेना में उनकी पत्नी मधुलिका का भी था अहम रोल, जानें
AajTak
आज शोक का दिन है. एक के बाद एक जांबाजों की अर्थियां उठ रही हैं, चिताएं धधक रही हैं. थोड़ी देर पहले हेलिकॉप्टर हादसे में जान गंवाने वाले ब्रिगेडियर एल एस लिड्डर का भी अंतिम संस्कार हुआ. एल एस लिड्डर बेहद संभावनाओं वाले सैन्य अफसर थे. उन्होंने अतीत में कई अहम जिम्मेदारियां निभाई थीं और भविष्य में उन पर कई अहम जिम्मेदारियां का जिम्मा भी था. कुन्नूर हादसे में जनरल रावत के साथ 11 और जवान शहीद हो गए. कोई यूपी का रहने वाला था तो कोई राजस्थान, कोई पंजाब तो कोई बंगाल, आंध्रप्रदेश जैसे राज्यों का रहने वाला था. इनके परिवारों पथराई आंखों से बेटों के पार्थिव शरीर की राह तक रहे हैं. इस हादसे ने जैसे पूरे देश के घरों में अंधेरा कर दिया है. देखें ये रिपोर्ट.

मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष के कारण भारत के 6 से ज्यादा जहाज अभी भी स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे हुए हैं. बताया जा रहा है कि इन जहाजों में ज्यादातर एलपीजी टैंकर और एलएनजी जहाज हैं. जिससे देश में एलपीजी की किल्लत हो सकती है. हालांकि, सरकार ने घरेलू उत्पादन में 40% वृद्धि की है और घरेलू उपभोक्ताओं को प्राथमिकता दी जा रही है.

न्यूजरूम में बात होगी तेल-गैस युद्ध बने ईरान-अमेरिका-इजरायल युद्ध की. बताएंगे कि कैसे भड़का तेल-गैस युद्ध. इजरायल के हमले का जवाब ईरान ने कैसे दिया. ये भी बात होगी कि क्या ट्रंप का ऑपरेशन एपिक फ्यूरी फेल हो गया? क्या ईरान को निहत्था करने के लिए शुरू हुई जंग अब तेल-गैस युद्ध के साथ तीसरा विश्व युद्ध की तरफ बढ़ चला है.

देश के 3 शहरों से ऐसी खबरें आईं जिसने दिल दहला दिया. आग लगने के कारण दिल्ली, चंडीगढ़ और इंदौर में भयानक हादसे हुए. भीषण आग की चपेट में पूरा का पूरा परिवार आ गया. दिल्ली में 9 लोगों की मौत हुई तो इंदौर में भी 8 लोगों को जान गंवानी पड़ी. चंडीगढ़ में लगी आग भयावह जरूर है, लेकिन गनीमत रही कि किसी तरह की जनहानि नहीं हुई.

अमेरिका-इजरायल की ईरान से जंग की वजह से देशभर में LPG की किल्लत अब भी जारी है. गैस एजेंसियों के बाहर लम्बी लाइनें हैं. गैस सिलेंडर की कालाबाजारी और जमाखोरी भी हो रही है. होटल-रेस्टोरेंट में गैस का स्टॉक खत्म होने से बिजनेस ठप होने लगे हैं. कई जगह ताले भी लटकने लगे हैं. त्योहारी सीजन में घरों में भी इसका असर दिख रहा है.









