CBSE Exam class 10: सोशल साइंस का सिलेबस घटने की बात निकली अफवाह!
AajTak
CBSE Board Exam: सोशल मीडिया में इन दिनों एक खबर चर्चा में है कि सीबीएसई ने 10वीं के सोशल साइंस के सिलेबस से पांच यूनिट हटाए हैं. बता दें कि सोशल साइंस का पेपर 27 मई को होगा.
कोरोना के कहर के दौरान केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय के निर्देश पर सीबीएसई बोर्ड ने 30 प्रतिशत सिलेबस में कटौती की थी. अब कहा जा रहा है कि सोशल साइंस थ्योरी के टॉपिक्स से छात्रों के लिए पांच यूनिट हटाई गई हैं. यह खबर खूब चर्चा में है. इस खबर को अफवाह कहते हुए सीबीएसई ने कहा है कि सामाजिक विज्ञान पाठ्यक्रम में कटौती की अफवाह पर बोर्ड किसी तरह का आधिकारिक बयान नहीं देगा. बता दें कि ऐसा प्रचारित किया जा रहा था कि केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 10वीं कक्षा के सोशल साइंस विषय के सिलेबस को कम कर दिया है. सीबीएसई ने 10वीं की बोर्ड परीक्षा में छात्रों की सहूलियत के मद्देनजर सिलेबस में यह कटौती की है. सोशल साइंस का पेपर 27 मई को है. तैयारी कर रहे छात्रों को सलाह दी जाती है कि 30 प्रतिशत कटौती के साथ रिवाइज्ड सिलेबस जो सीबीएसई बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड है, उसी के आधार पर तैयारी करें.More Related News

कार खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो 1 अप्रैल से आपको इसके लिए ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ेंगे. टाटा मोटर्स ने अपनी पेट्रोल, डीजल और सीएनजी कार्स की कीमतों में बढ़ोतरी का ऐलान कर दिया है. मर्सिडीज-बेंज और बीएमडब्लू ने भी कीमतों में इजाफा का ऐलान किया है. संभव है कि दूसरी कंपनियां भी जल्द ही प्राइस हाइक का ऐलान कर सकती हैं.












