CBSE Exam Cancel: एंट्रेंस टेस्ट या मेरिट लिस्ट, कैसे होंगे दिल्ली यूनिवर्सिटी में एडमिशन, जानें VC की राय
AajTak
क्या डीयू में दाखिले के लिए एंट्रेंस टेस्ट का सहारा लिया जाएगा या मेरिट का ही रास्ता रहेगा. दिल्ली यूनिवर्सिटी के कार्यकारी कुलपति प्रो. पीसी जोशी ने aajtak.in से खास बातचीत की.
CBSE 12th Exam कैंसिल हो गए हैं, इसके बाद अब दिल्ली यूनिवर्सिटी अभी तक ये तय नहीं कर पाई है कि ग्रेजुएशन में एडमिशन किस तरह होंगे. क्या डीयू में दाखिले के लिए एंट्रेंस टेस्ट का सहारा लिया जाएगा या मेरिट का ही रास्ता रहेगा. दिल्ली यूनिवर्सिटी के कार्यकारी कुलपति प्रो. पीसी जोशी ने aajtak.in से बातचीत की. बातचीत में दिल्ली विश्वविद्यालय के कार्यकारी कुलपति ने कहा कि भारत सरकार ने जो निर्णय लिया है कि CBSE की परीक्षाएं नहीं ली जाएंगी, इसका असर दिल्ली विश्वविद्यालय पर निश्चित तौर पर पड़ेगा. लेकिन मैं छात्रों को निश्चिंत करना चाहता हूं कि वे चिंता ना करें और हम दाखिला करेंगे. कोशिश करेंगे कि दाखिला प्रक्रिया इस तरह की हो कि जिससे किसी को भी कोई दिक्कत ना हो. मेरिट पर होंगे दाखिले?
आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.

Aaj 23 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 23 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, पंचमी तिथि शाम 18.38 बजे तक फिर षष्ठी तिथि, कृतिका नक्षत्र रात 20.49 बजे तक फिर रोहिणी नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- सुबह 07.53 बजे से सुबह 09.25 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.











