
CBSE CTET 2024: एग्जाम सिटी इंटीमेशन स्लिप जारी, जानें कब मिलेंगे एडमिट कार्ड
AajTak
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 21 जनवरी 2024 को होेने वाली CTET परीक्षा के लिए सेंटर स्लिप जारी कर दी है. छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर लॉगइन करके सिटी इंटिमेशन स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं.
CBSE CTET 2024 Exam City Slip: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) 2024 के लिए एग्जाम सिटी इंटीमेशन स्लिप जारी कर दी है. जो उम्मीदवार परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर विजिट कर कैंडिडेट लॉगिन के माध्यम से अपनी एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं. एग्जाम सिटी स्लिप में कैंडिडेट्स के एग्जाम के शहर की जानकारी दी गई है. बता दें कि केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा 21 जनवरी 2024 को आयोजित की जाएगी. जानकारी के मुताबिक, एडमिड कार्ड सीबीएसई परीक्षा से दो दिन पहले वेबसाइट पर जारी करेगा.
CTET सेंटर स्लिप डाउनलोड करने के लिए इस स्टेप्स को फॉलो करें:
21 जनवरी 2024 को ली जाएगी परीक्षा
सीबीएससी सीटेट एग्जाम 21 जनवरी 2024 को दो शिफ्ट में आयोजित किया जाएगा. पेपर-II सुबह 9.30 बजे से दोपहर 12 बजे तक और पेपर-I में दोपहर 02 बजे से 4.30 बजे तक चलेगा. उम्मीदवारों को परीक्षा शुरू होने से दो घंटे पहले परीक्षा केंद्र पर रिपोर्ट करना होगा. साल 2023 मे सीटेट एग्जाम के लिए लगभग 29 लाख उम्मीदवारों ने आवेदन किया था, जिनमें से 80 प्रतिशत उम्मीदवारों ने परीक्षा दी थी. इस साल भी CTET 2024 के लिए रिजस्ट्रेशन करने वाले उम्मदीवारों की संख्या काफी ज्यादा थी जिस वजह से बोर्ड द्वारा ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि को आगे बढ़ा दिया गया था.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.

Aaj 23 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 23 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, पंचमी तिथि शाम 18.38 बजे तक फिर षष्ठी तिथि, कृतिका नक्षत्र रात 20.49 बजे तक फिर रोहिणी नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- सुबह 07.53 बजे से सुबह 09.25 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.











