
CBSE Board Exam 2021: मूल्यांकन फॉर्मूले से असंतुष्ट छात्र अगस्त में दे सकेंगे लिखित परीक्षा- शिक्षा मंत्री निशंक
ABP News
CBSE के मूल्यांकन फॉर्मुला से असंतुष्ट 10वीं और 12वीं क्लास के स्टूडेंट इसके लिए अगस्त में लिखित परीक्षा दे सकते हैं. शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल 'निशंक' ने शुक्रवार को इस बात की जानकारी दी है.
10वीं और 12वीं क्लास के कई छात्र-छात्राएं रिजल्ट को लेकर केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) के मूल्यांकन फॉर्मूला से संतुष्ट नहीं हैं. CBSE इन स्टूडेंट को अगस्त में लिखित परीक्षा देने का विकल्प देगा. शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल 'निशंक' ने शुक्रवार को इस बात की जानकारी दी. निशंक कोविड के बाद की जटिलताओं के चलते एम्स में भर्ती हैं. उन्होंने अस्पताल के बेड से ही ट्विटर पर ये जानकारी शेयर की. शिक्षा मंत्री निशंक कल कक्षा 10 और कक्षा 12 की परीक्षाओं के बारे में छात्रों के सवालों का सोशल मीडिया पर जवाब देने वाले थे. लेकिन किन्हीं कारणों से इसका आयोजन नहीं हो पाया और उन्होंने एक ऑडियो मैसेज पोस्ट करते हुए अगस्त में ये लिखित परीक्षा का विकल्प देने की बात कही.More Related News

'थप्पड़' मारते ही कैसे काम करने लगता है टीवी का रिमोट? ज्यादातर लोगों को नहीं है असली वजह की जानकारी
TV Remote Hack: ऐसा क्यों होता है कि टीवी के रिमोट को 'थप्पड़' मारने पर वह काम करने लगता है? कम ही लोगों को इसका कारण पता है.












