
CBSE Board 12th Result 2021: मार्कशीट के फॉर्मूले पर अगले हफ्ते फैसला, देखें रिजल्ट की संभावित डेट
AajTak
CBSE Board 12th Result 2021 Update: पिछले हफ्ते ही CBSE ने मार्कशीट का फॉर्मूला तैयार करने के लिए एक कमेटी का गठन किया है. इस कमेटी में 12 सदस्य रखे गए हैं जो इस बात पर निर्णय लेंगे कि परीक्षा आयोजित किए बगैर छात्रों को किस तरह प्रमोट किया जा सकता है और उनकी मार्कशीट कैसे तैयार की जा सकती है.
CBSE Board 12th Result 2021 Update: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले सप्ताह 01 जून को देश में CBSE बोर्ड 12वीं की परीक्षाएं रद्द करने का फैसला किया था. इसके बाद से ही छात्रों के बीच अपने रिजल्ट की डेट और मार्कशीट को लेकर संशय की स्थिति बनी हुई है. इंटरमीडिएट के छात्रों को अब बगैर एग्जाम के प्रमोट किया जाना है और हायर एजुकेशन में एडमिशन के लिए समय से मार्कशीट होना भी जरूरी है. बता दें कि पिछले हफ्ते ही CBSE ने मार्कशीट का फॉर्मूला तैयार करने के लिए एक कमेटी का गठन किया है. इस कमेटी में 12 सदस्य रखे गए हैं जो इस बात पर निर्णय लेंगे कि परीक्षा आयोजित किए बगैर छात्रों को किस तरह प्रमोट किया जा सकता है और उनकी मार्कशीट कैसे तैयार की जा सकती है. इस कमेटी को अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करने के लिए 10 दिनों का समय दिया गया है. कमेटी की रिपोर्ट अगले हफ्ते आने के बाद अंतिम फैसला लिया जाएगा. एक बार मार्कशीट का फॉर्मूला तय हो जाने के बाद बोर्ड रिजल्ट की डेट भी जारी कर देगा. संभव है कि मार्कशीट तैयार होने में 1 महीने का समय लगे जिसके बाद जुलाई के तीसरे सप्ताह तक रिजल्ट जारी किए जा सकते हैं. बोर्ड रिजल्ट जारी करने में ज्यादा देरी नहीं करेगा क्योंकि इंटरमीडिएट के छात्रों को हायर एजुकेशन में एडमिशन पाने के लिए अपनी मार्कशीट की जरूरत होगी.
Aaj 24 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 24 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, षष्ठी तिथि 16.07 बजे तक फिर सप्तमी तिथि, रोहिणी नक्षत्र रात 19.04 बजे तक फिर मृगशिरा नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 15.31 बजे से शाम 17.03 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.

Guru Gochar 2026: 2 जून 2026 को गुरु ग्रह मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, जहां उन्हें उच्च का माना जाता है. ज्योतिष के अनुसार गुरु का यह गोचर कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है. मेष, मिथुन, कर्क, कन्या और मकर राशि के जातकों को करियर, धन और जीवन के अन्य क्षेत्रों में अच्छे अवसर मिलने के संकेत हैं.

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं और इस बार साइंस स्ट्रीम (Science Stream) में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है. रिजल्ट की खबर मिलते ही आदित्य के घर और स्कूल में जश्न का माहौल है. उनकी इस सफलता ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है.

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.









