
CBSE Board 12th Exam 2021 Date: बोर्ड परीक्षाएं रद्द करने की मांग, छात्र दे रहे मानसिक स्वास्थ्य का हवाला
AajTak
CBSE Board 12th Exam 2021 Date: छात्र #SaveBoardStudents हैशटैग के साथ ट्विटर पर एग्जाम कैंसिल करने की मांग उठा रहे हैं. स्टूडेंट्स का कहना है कि महामारी के समय में परीक्षाएं उनके मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी ठीक नहीं है.
देश भर में कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ने के बाद लगभग सभी स्टेट बोर्ड अपने एग्जाम स्थगित कर चुके हैं. CBSE बोर्ड ने भी इस वर्ष की 10वीं की बोर्ड परीक्षाएं स्थगित कर दी हैं और 12वीं के एग्जाम की नई डेट अभी जारी होना बाकी है. जो छात्र इस वर्ष 12वीं की परीक्षाओं में शामिल होने वाले हैं, वे महामारी के बीच एग्जाम्स को लेकर चिंता में हैं. छात्र अब सोशल मीडिया पर एग्जाम रद्द करने की मांग कर रहे हैं. छात्रों को कहना है कि 10वीं की ही तरह 12वीं की परीक्षाएं भी स्थगित की जानी चाहिए. छात्र #SaveBoardStudents हैशटैग के साथ ट्विटर पर एग्जाम कैंसिल करने की मांग उठा रहे हैं. स्टूडेंट्स का कहना है कि महामारी के समय में परीक्षाएं उनके मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी ठीक नहीं हैं. Why can't you accept the fact that it is not the situation to conduct any exam..@MamataOfficial @basu_bratya @MoHFW_INDIA@wbdhfw@IamSumanDe#cancelwbboardexams#saveboardstudents#wbchse pic.twitter.com/QdjHX6CnT0 छात्रों का कहना है कि कोरोना संकट के बीच ऑफलाइन एग्जाम से उनकी जान को खतरा है. शिक्षामंत्री को छात्रों का ख्याल रखते हुए एग्जाम कैंसिल करने चाहिए. Please 🙏 cancel boards, this will only add stress and tension for students, we are not able to concentrate on our studies and often sleep with regret of not studying.... Please cancel boards#saveboardstudents@PMOIndia@DrRPNishank pic.twitter.com/vn2NWWp6kK
आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.

Aaj 23 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 23 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, पंचमी तिथि शाम 18.38 बजे तक फिर षष्ठी तिथि, कृतिका नक्षत्र रात 20.49 बजे तक फिर रोहिणी नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- सुबह 07.53 बजे से सुबह 09.25 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.











