
CBSE के रीजनल डायरेक्टर 10वीं और 12वीं के रिजल्ट को लेकर स्कूलों में करेंगे सरप्राइज इंस्पेक्शन, 12 जुलाई तक बोर्ड को सौंपेंगे रिपोर्ट
ABP News
सीबीएसई ने पिछले दिनों अपनी टेबुलेशन पॉलिसी का ऐलान किया था. सभी स्कूल इसी के अनुसार रिजल्ट तैयार कर रहे हैं. जल्द ही बोर्ड रिजल्ट जारी करने की तैयारी में है.
नई दिल्लीः केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) द्वारा जारी टेबुलेशन पॉलिसी का पालन प्रभावी ढंग से स्कूलों द्वारा हो रहा है या नही, यह सुनिश्चित करने के लिए क्षेत्रीय कार्यालयों के अधिकारियों द्वारा स्कूलों का औचक निरीक्षण किया जाएगा , इस मामले में स्कूलों को पहले से जानकारी नहीं दी जाएगी. रीजनल डायरेक्टर और ऑफिसर्स से इस मामले में बोर्ड द्वारा अनुरोध किया गया है कि वह अपने इलाके या अधिकार क्षेत्र में बने स्कूलों का दौरा करें और स्कूलों में चल रहे बोर्ड से संबंधित कार्यों की स्थिति को जानें. रीजनल ऑफिसर्स के अलावा वरिष्ठ अधिकारियों को भी ये निर्देश सीबीएसई द्वारा जल्द दिए जाएंगे.More Related News

'थप्पड़' मारते ही कैसे काम करने लगता है टीवी का रिमोट? ज्यादातर लोगों को नहीं है असली वजह की जानकारी
TV Remote Hack: ऐसा क्यों होता है कि टीवी के रिमोट को 'थप्पड़' मारने पर वह काम करने लगता है? कम ही लोगों को इसका कारण पता है.












