
CBSE के बाद गुजरात बोर्ड ने भी 12वीं की परीक्षा रद्द की, कोरोना संकट में लाखों छात्रों को राहत
AajTak
सीबीएसई और आईसीएसई बोर्ड के बाद अब गुजरात बोर्ड ने भी 12वीं की परीक्षा रद्द कर दी है. गुजरात सरकार ने बुधवार को 12वीं की परीक्षा रद्द करने का आदेश जारी किया.
कोरोना संकट को देखते हुए गुजरात सरकार ने बच्चों को एक बड़ी राहत दी है. सीबीएसई और आईसीएसई बोर्ड के बाद अब गुजरात बोर्ड ने भी 12वीं की परीक्षा रद्द कर दी है. गुजरात सरकार ने बुधवार को 12वीं की परीक्षा रद्द करने का आदेश जारी किया. इससे पहले गुजरात कैबिनेट की बैठक हुई, जिसमें परीक्षा को रद्द करने पर आम सहमति बनी. कैबिनेट बैठक में इस बात पर भी चर्चा हुई कि कोरोना की दूसरी लहर को देखते हुए हालात अभी भी ऐसे नहीं हैं कि बच्चों की सेहत को खतरे में डालने का जोखिम उठाया जा सके. कल सीबीएसई बोर्ड एग्जाम कैंसिल करने का फैसला लेते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी यही कहा था कि छात्रों का स्वास्थ्य हमारी पहली प्राथमिकता है.More Related News

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












