
Canada Vs India: भारत सरकार ने छात्रों और नागरिकों को किया अलर्ट, एडवाइजरी जारी कर की ये अपील
AajTak
भारत सरकार ने कनाडा में मौजूद भारतीयों को सतर्क रहने की सलाह इसलिए दी है, क्योंकि कनाडा सरकार ने खालिस्तानी आतंकवादी हरदीप सिंह निज्जर की कथित हत्या का आरोप भारतीय एजेंसियों पर लगाया है. इसके बाद दोनों देशों के रिश्तों में कड़वाहट खुलकर सामने आई है.
Canada Vs India Tension: कनाडा और भारत के बीच तनातनी को देखते हुए भारत सरकार ने जरूरी एडवाइजरी जारी की है. भारत सरकार ने बुधवार को कनाडा में भारतीय नागरिकों और छात्रों को सलाह दी कि "कनाडा में बढ़ती भारत विरोधी गतिविधियों और राजनीतिक हेट क्राइम और हिंसा के मद्देनजर बहुत सावधानी बरतनी चाहिए. साथ ही वहां मौजूद भारतीयों को कनाडा के उन क्षेत्रों और संभावित स्थानों की यात्रा करने से बचें जहां ऐसी घटनाएं देखी गई हैं
दरअसल, भारत सरकार ने कनाडा में मौजूद भारतीयों को सतर्क रहने की सलाह इसलिए दी है, क्योंकि कनाडा सरकार ने खालिस्तानी आतंकवादी हरदीप सिंह निज्जर की कथित हत्या का आरोप भारतीय एजेंसियों पर लगाया है. इसके बाद दोनों देशों के रिश्तों में कड़वाहट खुलकर सामने आई है. यह विवाद कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो के निज्जर की हत्या में भारतीय एजेंट्स की "संभावित" रूप से शामिल होने के आरोपों के बाद शुरू हुआ है. कनाडा के हाउस ऑफ कामंस में भी इसका जिक्र किया गया है.
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स (जिसे पहले ट्विटर के नाम से जाना जाता था) पर कनाडा में मौजूद भारतीय नागरिकों और छात्रों के लिए एडवाइजरी जारी की है. एडवाइजरी में कहा गया है, "कनाडा में बढ़ती भारत विरोधी गतिविधियों और राजनीतिक हेट क्राइम और आपराधिक हिंसा को देखते हुए, वहां मौजूद सभी भारतीय नागरिकों और यात्रा पर विचार करने वाले लोगों से अत्यधिक सावधानी बरतने का आग्रह किया जाता है."
एडवाइजरी में दावा किया गया है कि कनाडा में भारत विरोधी एजेंडे का विरोध करने वाले भारतीय राजनयिकों और भारतीय समुदाय के कुछ वर्गों को मौजूदा विवाद के बीच धमकियां मिलने की संभावना है. इसमें कहा गया है, "इसलिए भारतीय नागरिकों को सलाह दी जाती है कि वे कनाडा के उन क्षेत्रों और संभावित स्थानों की यात्रा करने से बचें जहां ऐसी घटनाएं देखी गई हैं." हालांकि इस सलाह के माध्यम से, सरकार ने आश्वस्त किया है कि कनाडा में भारतीय समुदाय की सुरक्षा और भलाई सुनिश्चित करने के लिए उच्चायोग/वाणिज्य दूतावास कनाडाई अधिकारियों के साथ संपर्क में रहेगा.
एडवाइजरी में की ये अपील
विदेश मंत्री ने पीएम मोदी को दी मौजूदा स्थिति की जानकारी भारत ने इससे पहले ओटावा में मामले को लेकर एक भारतीय अधिकारी को निष्कासित करने के बदले में एक सीनियर कनाडाई राजनयिक को बाहर कर दिया था, जिससे दोनों देशों के बीच संबंधों में तनाव बढ़ गया था. विवाद के बीच विदेश मंत्री एस जयशंकर ने बुधवार को नए संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की और उन्हें स्थिति की जानकारी दी.

जिस ईरान को बर्बाद करने के लिए अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप निकले थे. अब लगता है कि उनका पैर उसी ईरान के 'तेल' पर फिसल गया है. और इसलिए वो एक बार फिर पूरी दुनिया को 'चौंकाने' वाला फैसला ले सकते हैं. और ये फैसला ईरान के तेल की Sale से जुड़ा है. ईरान को पूरी तरह से अलग-थलग करने और हर चीज के लिए 'मोहताज' बनाने की कोशिश करने वाले ट्रंप अब खुद ईरान के तेल से प्रतिबंध हटा सकते हैं. और तेल की Sale करने की अनुमति दे सकते हैं? अब सवाल ये है कि जब ट्रंप खुद ईरान के तेल की बिक्री के लिए तैयार हैं, तो वो ईरान से युद्ध क्यों लड़ रहे हैं? क्या वाकई ईरान ने ट्रंप को ऐसा करने के लिए मजबूर कर दिया है, या ट्रंप अपने ही फैसलों की फांस में फंस चुके हैं?

अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने गुरुवार को कहा कि वैश्विक आपूर्ति बढ़ाने और कीमतों को कम करने में मदद करने के लिए अमेरिका जल्द ही टैंकरों में फंसे ईरानी तेल पर लगे प्रतिबंध हटा सकता है. बेसेंट ने कहा कि प्रतिबंधित ईरानी तेल के वैश्विक आपूर्ति में शामिल होने से अगले 10 से 14 दिनों तक तेल की कीमतें कम रखने में मदद मिलेगी.

ईरान से अमेरिका-इजरायल की लड़ाई की आंच आज और भड़क गई. अपने सबसे बड़े गैस फील्ड साउथ पार्स पर इजरायल के हमले के जवाब में ईरान ने बीती रात से खाड़ी देशों में कई अहम तेल और गैस के ठिकानों पर हमला किया है. इन हमलों का असर ये है कि आज भारत के समय से दोपहर 3 बजे तक ब्रेंट क्रूड ऑयल 118 डॉलर प्रति बैरल की सीमा को पार कर गया था. इसका असर शेयर बाजार से लेकर सोने-चांदी की कीमतों पर पड़ा है. जहां शेयर बाजार में जबरदस्त गिरावट आयी वहीं सोने-चांदी की कीमतें भी टूट गईं. भारत के शेयर बाजार से आज 12 लाख करोड़ से अधिक की संपत्ति साफ हो गई है. सवाल ये है कि क्या पश्चिम एशिया में अब युद्ध का रुख पूरी दुनिया को चपेट में ले चुका है ? इस बीच पहली बार 12 मुस्लिम देशों के विदेश मंत्रियों ने खाड़ी देशों पर ईरान के हमले के खिलाफ बयान जारी किया है. तो उधर राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरान पर कड़ा रुख बरकरार रखने के बावजूद ईरानी गैस फील्ड पर इजरायल के हमले से पल्ला झाड़ा है.

अमेरिकी युद्ध मंत्री पीट हेगसेथ ने कहा है कि आज ईरान पर अमेरिका अटैक का सबसे बड़ा पैकेज लॉन्च करने जा रहा है. जंग की जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि हमारे उद्देश्य कभी बदले नहीं हैं और ये जंग राष्ट्रपति ट्रंप की इच्छानुसार खत्म होगा. आज ही ईरान ने अपने स्टैंड को बताते हुए कहा था कि अभी उसका बदला पूरा नहीं हुआ है.

ईरान और अमेरिका के बीच छिड़ी जंग अब अपने सबसे निर्णायक और संभवतः सबसे खौफनाक मोड़ पर पहुंच गई है. आज डोवर एयरफोर्स बेस पर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने उन छह अमेरिकी नायकों को अंतिम विदाई दी, जिन्होंने एक विमान हादसे में अपनी जान गंवाई लेकिन इस शोक के बीच, वॉशिंगटन के गलियारों से एक ऐसी खबर आ रही है जो पूरी दुनिया को दहला सकती है. रॉयटर्स की एक एक्सक्लूसिव रिपोर्ट के मुताबिक, ट्रंप प्रशासन अब ईरान में 'बूट्स ऑन द ग्राउंड' यानी थल सेना उतारने पर बेहद गंभीरता से विचार कर रहा है.








