
Cameron Green IPL Auction 2023: 15 मिनट में टूट जाता सैम कुरेन का रिकॉर्ड, कैमरन ग्रीन बनने वाले थे सबसे महंगे प्लेयर
AajTak
कोच्चि में हुए IPL मिनी ऑक्शन में इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर सैम कुरेन ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. वह आईपीएल इतिहास में सबसे महंगे बिकने वाले खिलाड़ी बन गए हैं. मगर उनका यह रिकॉर्ड 15 मिनट के अंदर ही टूटने वाला था. यह उपलब्धि ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन हासिल करने से चूक गए...
Cameron Green IPL Auction 2023: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2023 सीजन के लिए कोच्चि में हुए मिनी ऑक्शन में इतिहास की सबसे बड़ी बोली लगी है. पंजाब किंग्स (PBKS) ने रिकॉर्ड 18.50 करोड़ रुपये की बोली लगाकर इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर सैम कुरेन खरीद लिया है. यह इंग्लिश खिलाड़ी आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए हैं.
मगर सैम कुरेन का ये रिकॉर्ड 15 मिनट के अंदर ही टूटने वाला था, लेकिन बाल-बाल बच गया. यह रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के स्टार ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन तोड़ने वाले थे. सैम कुरेन के बाद ग्रीन की ही बोली लगी थी. दो करोड़ रुपये बेस प्राइस वाले कैमरन ग्रीन के लिए मुंबई इंडियंस (MI), दिल्ली कैपिटल्स (DC) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच जमकर जंग चली.
किस टीम में गया कौन-सा खिलाड़ी, देखें पूरी लिस्ट
दो टीमों से लड़कर मुंबई ने ग्रीन को खरीदा
मगर आखिर में मुंबई टीम ने 17.50 करोड़ रुपये बोली लगाकर ग्रीन को खरीद लिया. इस तरह ग्रीन आईपीएल इतिहास में सबसे महंगे बिकने वाले दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं. यदि यह बोली थोड़ी और चलती, तो सैम कुरेन का रिकॉर्ड भी 15 मिनट के अंदर ही टूट सकता था.
.@mipaltan win the bidding war to welcome Australian all-rounder Cameron Green!💰✅ He is SOLD for INR 17.5 Crore 👏 👏#TATAIPLAuction | @TataCompanies pic.twitter.com/tJWCkRgF3O

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









